• Home
  • अलीगढ
  • मण्डलायुक्त ने किया आरएमपीएसयू का औचक निरीक्षण,
Image

मण्डलायुक्त ने किया आरएमपीएसयू का औचक निरीक्षण,

अलीगढ़, 15 अप्रैल 2025:

निर्माण कार्यों की धीमी प्रगति पर जताई सख्त नाराजगीनिर्माण कार्यों को मिशन मोड में पूर्ण करने के निर्देश, लापरवाही पर होगी कड़ी कार्रवाई

मण्डलायुक्त अलीगढ़ श्रीमती संगीता सिंह ने मंगलवार को राजा महेन्द्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय (आरएमपीएसयू) का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की अत्यंत धीमी प्रगति पर गहरी नाराजगी जताई और अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड ए0के0 राही को स्पष्ट चेतावनी दी कि अब किसी भी स्तर पर अनावश्यक देरी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

निरीक्षण को हाल ही में मुख्यमंत्री से हुई मण्डलायुक्त की भेंट से जोड़कर देखा जा रहा है। यह विश्वविद्यालय परियोजना पहले ही पूर्ण हो जानी चाहिए थी, लेकिन कार्यदायी संस्था और लोनिवि की लापरवाही तथा सुस्त कार्यप्रणाली के कारण अब तक निर्माण कार्य अधूरा है।

मण्डलायुक्त ने निर्देशित किया कि अब समस्त निर्माण कार्यों को मिशन मोड में करते हुए तेजी से पूरा किया जाए। साथ ही उन्होंने अवसंरचनात्मक कार्यों की समयबद्ध पूर्ति के निर्देश दिए ताकि विश्वविद्यालय परिसर में शैक्षणिक गतिविधियों की शीघ्र शुरुआत सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने स्पष्ट कहा कि यह जनहित से जुड़ा विषय है और इसमें किसी भी स्तर की लापरवाही को गंभीरता से लिया जाएगा।

अधिशासी अभियंता ए0के0 राही ने निरीक्षण के दौरान जानकारी दी कि वर्तमान में पेंटिंग और फसाड का कार्य प्रगति पर है। अब तक कुल 4 लिफ्टें लग चुकी हैं और शेष 4 पर कार्य चल रहा है।

निरीक्षण के दौरान मण्डलायुक्त ने लैण्ड स्केपिंग के कार्यों को भी शीघ्र पूरा करने तथा अधूरे पड़े गुम्मद (डोम) को जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को चेतावनी दी कि अगली बार निरीक्षण में संतोषजनक प्रगति न मिलने पर उत्तरदायित्व तय कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार, अपर आयुक्त वी0के0 सिंह, कार्यदायी संस्था के अधिकारी एवं इंजीनियर उपस्थित रहे।

Releated Posts

अभिनेता चंद्रचूड़ सिंह ने हवेली विवाद मामले में, डीएम-एसएसपी और सांसद सतीश गौतम से की मुलाकात

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : जलालपुर हवेली को लेकर दोहराए संपत्ति हड़पने के आरोप अलीगढ़। फिल्म अभिनेता चंद्रचूड़ सिंह…

ByByHindustan Mirror News Jun 28, 2026

फेसबुक पर आखिरी पोस्ट लिख समाजसेवी राज सक्सेना ने दी जान, परिवार के नाम छोड़े भावुक संदेश

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : मानसिक, शारीरिक और आर्थिक परेशानियों का किया जिक्र अलीगढ़ के गांधीपार्क थाना क्षेत्र में…

ByByHindustan Mirror News Jun 25, 2026

खैर के ज्वैलर्स पर धोखाधड़ी, छेड़छाड़ और जातिसूचक टिप्पणी का मुकदमा दर्ज

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : 47 हजार रुपये के आभूषण खरीदने के बाद खुला कथित फर्जीवाड़ा अलीगढ़ के खैर…

ByByHindustan Mirror News Jun 24, 2026

5183 करोड़ की पीडब्ल्यूडी कार्ययोजना को सीएम योगी की मंजूरी, अलीगढ़ में 2256 करोड़ से बनेंगे 573 सड़क और पुल

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : अलीगढ़। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में जनप्रतिनिधियों और लोक निर्माण…

ByByHindustan Mirror News Jun 23, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top