• Home
  • Uncategorized
  • “मायावती का सपा पर तीखा हमला: ‘नीतियों में खोट, दलितों की हितैषी नहीं बन सकती सपा’
Image

“मायावती का सपा पर तीखा हमला: ‘नीतियों में खोट, दलितों की हितैषी नहीं बन सकती सपा’

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: 20 अप्रैल: 2025,
लखनऊ, 20 अप्रैल (भाषा) — बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने रविवार को समाजवादी पार्टी (सपा), कांग्रेस और भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सपा की नीयत और नीति में खोट है, इसलिए वह दलितों और बहुजनों की सच्ची हितैषी नहीं हो सकती।

यह बयान सपा सांसद रामजी लाल सुमन की राणा सांगा पर टिप्पणी और उस पर पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव द्वारा समर्थन के बाद आया। मायावती ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर सिलसिलेवार पोस्ट कर कहा कि सपा, कांग्रेस और भाजपा में बहुजनों के उत्थान की इच्छाशक्ति नहीं है।

उन्होंने 1995 की लखनऊ अतिथि गृह घटना को याद करते हुए सपा पर बसपा के साथ विश्वासघात, जानलेवा हमले, और दलित महापुरुषों के नाम पर बने संस्थानों का नाम बदलने जैसे आरोप लगाए।

मायावती ने कहा कि बसपा ने समतामूलक समाज बनाने की दिशा में लगातार प्रयास किए हैं, जबकि सपा इसे संकीर्ण स्वार्थों की पूर्ति के लिए नुकसान पहुंचा रही है। उन्होंने लोगों से सतर्क रहने की अपील की।

बसपा प्रमुख ने स्पष्ट किया कि उनकी पार्टी बहुजन समाज को शासक वर्ग बनाने के लिए पूरी तरह समर्पित है और इसी लक्ष्य के लिए संघर्षरत रहेगी।

Releated Posts

महंगा गैस सिलेंडर: ईद की रौनक पर पड़ा असर, खाने-पीने का कारोबार संकट में

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: नई दिल्ली: रमजान के आखिरी दिनों में जहां बाजारों में रौनक और खरीदारी चरम पर…

ByByHindustan Mirror News Mar 18, 2026

एएमयू के जेएन मेडिकल कॉलेज का वीडियो वायरल, डिलीवरी का फुटेज सोशल मीडिया पर डालने पर मचा बवाल

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: अलीगढ़ स्थित अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज से जुड़ा एक शर्मनाक वीडियो…

ByByHindustan Mirror News Mar 11, 2026

ट्रंप बोले – ईरान के खिलाफ 5 हफ्ते की तैयारी, जरूरत पड़ी तो जंग और बढ़ेगी

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: ऑपरेशन ‘एपिक फ्यूरी’ पर बड़ा बयान अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के खिलाफ…

ByByHindustan Mirror News Mar 3, 2026

स्वामी विवेकानंद पर रील बनाएं और पाएं नकद इनाम, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रिया

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:National Youth Day 2026 के अवसर पर युवाओं को स्वामी विवेकानंद के विचारों, जीवन दर्शन और…

ByByHindustan Mirror News Jan 7, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top