हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: 24 अप्रैल: 2025,
अलीगढ़ के सासनीगेट थाना क्षेत्र के मथुरा बाईपास हाईवे पर एक अनियंत्रित कार ने दो पैदल चल रहे राहगीरों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में 50 वर्षीय अशोक कुमार (निवासी पंचनगरी, सासनीगेट) और 58 वर्षीय रामकिशोर (निवासी आईटीआई रोड, कासगंज) की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक कार छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

















