• Home
  • अलीगढ
  • प्रधानमंत्री 2 अगस्त को करेंगे पीएम किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त का वितरण
Image

प्रधानमंत्री 2 अगस्त को करेंगे पीएम किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त का वितरण

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: 1 अगस्त 2025

लाइव प्रसारण वाराणसी से, देशभर के किसान होंगे जुड़े

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी शनिवार, 2 अगस्त 2025 को वर्चुअल माध्यम से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM-KISAN) की 20वीं किस्त का वितरण करेंगे। यह कार्यक्रम सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक https://pmindiawebcast.nic.in लिंक पर लाइव प्रसारित किया जाएगा।


अलीगढ़ में 3.18 लाख किसानों को मिलेगा सीधा लाभ
जनपद के 12 विकास खंडों के किसानों को ट्रांसफर होगी राशि

अलीगढ़ जिले के 3,18,010 किसानों को इस योजना की 20वीं किस्त के तहत उनके बैंक खातों में राशि सीधे ट्रांसफर की जाएगी। विकास खंडवार लाभार्थी किसानों की संख्या इस प्रकार है:

  • अतरौली: 36,896
  • बिजौली: 28,151
  • गंगीरी: 34,970
  • चण्डौस: 25,913
  • जवां-सिकन्दरपुर: 29,753
  • खैर: 24,953
  • टप्पल: 27,142
  • लोधा: 19,018
  • इगलास: 21,434
  • गौंडा: 21,939
  • अकराबाद: 23,639
  • धनीपुर: 24,202

स्थानीय स्तर पर व्यापक तैयारियां पूरी
ब्लॉक और पंचायत स्तर पर भी होंगे आयोजन

जनपद स्तर पर यह आयोजन कृषि विज्ञान केंद्र, छेरत में होगा। वहीं, सभी विकास खंड मुख्यालयों के मीटिंग कक्षों और ग्राम पंचायत सचिवालयों में भी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिससे अधिकतम किसान लाभान्वित हो सकें।


जनप्रतिनिधि रहेंगे मौजूद, किसानों से जुड़ने की अपील
प्रधानमंत्री के उद्बोधन को सुनने का अवसर

कार्यक्रम में सांसद, विधायक और अन्य जनप्रतिनिधि भी भाग लेंगे। उप कृषि निदेशक चौधरी कुमार अरुण ने जिले के सभी किसानों से अपील की है कि वे नजदीकी कार्यक्रम स्थलों पर पहुंचकर प्रधानमंत्री के संबोधन को सुनें और इस ऐतिहासिक अवसर में सहभागी बनें।

Releated Posts

SSP आवास की जमीन पर मालिकाना हक का दावा, 28.45 लाख मुआवजा हड़पने के आरोप में 7 पर FIR

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : SIT जांच में खुली सरकारी जमीन पर कब्जे और जालसाजी की बड़ी साजिश, फर्जी…

ByByHindustan Mirror News Jul 14, 2026

उत्तर प्रदेश को आज 4,850 करोड़ की सौगात, तीन राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे शुभारंभ, कानपुर-लखनऊ की दूरी घटकर…

ByByHindustan Mirror News Jul 13, 2026

पढ़ें AMU की ख़बरें सिर्फ एक क्लिक पर 11-7-2026

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : एएमयू में कंप्यूटर विज्ञान विभाग के नए कार्यालय का उद्घाटन अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय की…

ByByHindustan Mirror News Jul 11, 2026

अलीगढ़ में बिना परमिट और फिटनेस के दौड़ रहे स्कूली वाहनों पर 8 जुलाई से होगी कार्रवाई

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : गंगीरी में छात्रा अनन्या की मौत के बाद भी नहीं जागे कई स्कूल, आरटीओ…

ByByHindustan Mirror News Jul 6, 2026
1 Comments Text

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top