• Home
  • राजस्थान
  • राजस्थान जल जीवन मिशन घोटाला: पूर्व मंत्री महेश जोशी ईडी द्वारा गिरफ्तार
Image

राजस्थान जल जीवन मिशन घोटाला: पूर्व मंत्री महेश जोशी ईडी द्वारा गिरफ्तार

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: 24 अप्रैल: 2025,

ईडी की पूछताछ के बाद महेश जोशी की गिरफ्तारी

कांग्रेस नेता और राजस्थान सरकार में पूर्व मंत्री डॉ. महेश जोशी को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने जल जीवन मिशन (JJM) घोटाले के सिलसिले में गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई गुरुवार को उस समय हुई जब जोशी खुद ईडी कार्यालय में पूछताछ के लिए पहुंचे थे। कई बार नोटिस भेजे जाने के बावजूद वे अब तक हाजिर नहीं हो रहे थे।

घोटाले की जांच: एसीबी से ईडी के हाथों में

यह घोटाला अशोक गहलोत सरकार के कार्यकाल के दौरान उजागर हुआ था। शुरुआती जांच एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) द्वारा की गई थी, लेकिन बाद में प्रवर्तन निदेशालय ने मामले को अपने हाथों में ले लिया। इस दौरान ईडी ने तीन बार छापेमारी की और कई नोटिस भी जारी किए।

2021 में घोटाले का हुआ था भंडाफोड़

अगस्त 2021 में एसीबी ने जयपुर के सिंधी कैंप स्थित एक होटल में छापेमारी के दौरान जलदाय विभाग के अधिकारियों और दो ठेकेदारों को 2.20 लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया था। इसके बाद बहरोड़ और नीमराणा के अधिकारियों, एक सुपरवाइजर मलकीत सिंह, और ठेकेदारों पदमचंद जैन व प्रवीण कुमार की भी गिरफ्तारी हुई थी। इन गिरफ्तारियों ने जल जीवन मिशन में हजारों करोड़ रुपए की हेराफेरी का खुलासा किया।

पूछताछ से बचते रहे थे महेश जोशी

ईडी द्वारा बार-बार बुलाने के बावजूद महेश जोशी विभिन्न कारणों का हवाला देकर पूछताछ से बचते रहे। कभी दस्तावेज एकत्र करने का तो कभी बीमारी का बहाना बनाते रहे। हाल ही में जब ईडी ने आखिरी नोटिस भेजा, तो उसके अगले ही दिन जोशी अस्पताल में भर्ती हो गए थे।

सरकार बदलने के बाद भी जारी रही जांच

राजस्थान में विधानसभा चुनाव के बाद सरकार बदल गई और बीजेपी सत्ता में आ गई। इसके बावजूद ईडी की कार्रवाई जारी रही। महेश जोशी को कई बार नोटिस जारी कर बुलाया गया, लेकिन वे पेश नहीं हुए। अंततः गुरुवार को वे खुद ईडी कार्यालय पहुंचे और पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिए गए।

Releated Posts

जयपुर में जुमे की नमाज के दौरान मस्जिद की दीवार गिरी, 19 लोग मलबे में दबे; आठ की हालत गंभीर

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: भट्टा बस्ती के फिरदौस मस्जिद में हुआ हादसा, नमाज के दौरान मची अफरातफरी राजस्थान की…

ByByHindustan Mirror News Mar 6, 2026

राजस्थान में 35 हजार बसों का चक्का जाम, यात्रियों की बढ़ीं मुश्किलें

परिवहन विभाग की कार्रवाई के विरोध में हड़ताल हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: राजस्थान में निजी बस संचालकों ने अनिश्चितकालीन…

ByByHindustan Mirror News Feb 25, 2026

कोटा में तीन मंजिला इमारत ढही, कोचिंग छात्र समेत दो की मौत, आठ घायल

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: शनिवार रात बड़ा हादसा, मलबे में दब गए कई लोगराजस्थान के कोटा शहर में शनिवार…

ByByHindustan Mirror News Feb 8, 2026

नए साल से पहले राजस्थान को दहलाने की साजिश नाकाम, विस्फोटकों से भरी कार पकड़ी गई

टोंक में बड़ी कार्रवाई, 150 किलो अमोनियम नाइट्रेट बरामद नई दिल्ली, हिन्दुस्तान मिरर न्यूज।नए साल के जश्न से…

ByByHindustan Mirror News Dec 31, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top