• Home
  • अलीगढ
  • पिछड़ा वर्ग शादी अनुदान योजना: अब तक 474 लाभार्थी हुए लाभान्वित, ₹94.80 लाख वितरित
Image

पिछड़ा वर्ग शादी अनुदान योजना: अब तक 474 लाभार्थी हुए लाभान्वित, ₹94.80 लाख वितरित

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: 2अगस्त 2025

अलीगढ़, 2 अगस्त 2025 – जिले में पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग द्वारा संचालित पिछड़ा वर्ग शादी अनुदान योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2025-26 में अब तक 474 पात्र लाभार्थियों को कुल ₹94.80 लाख की सहायता राशि प्रदान की जा चुकी है। यह जानकारी जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी सुनहरी लाल ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी।

उन्होंने बताया कि इस योजना के अंतर्गत अलीगढ़ जनपद को चालू वित्तीय वर्ष में 1631 आवेदकों को लाभान्वित करने का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। अभी तक जिले को 816 आवेदकों के लिए कुल ₹163.20 लाख का बजट आवंटित किया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि 31 जुलाई 2025 को योजना के तहत 350 पात्र लाभार्थियों के बैंक खातों में प्रत्येक को ₹20,000 की दर से कुल ₹70 लाख की धनराशि ई-कुबेर प्रणाली के माध्यम से स्थानांतरित की गई।

अब तक की प्रगति को रेखांकित करते हुए उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा सक्रिय प्रयास किए जा रहे हैं ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंद परिवार इस योजना का लाभ उठा सकें। साथ ही उन्होंने जनपद के अन्य पिछड़े वर्ग (अल्पसंख्यक पिछड़े वर्ग को छोड़कर) के उन गरीब परिवारों को सूचित किया जिनकी वार्षिक आय ₹1 लाख से अधिक न हो और पुत्री की शादी की तिथि सुनिश्चित हो चुकी हो या विवाह हो चुका हो (अधिकतम 90 दिनों के भीतर), वे जनसेवा केंद्रों के माध्यम से शादी अनुदान पोर्टल पर तत्काल आवेदन कर सकते हैं।

अधिकारी ने यह भी अपील की कि पात्र लाभार्थी समय पर आवेदन करें ताकि शासन की मंशा के अनुरूप ज्यादा से ज्यादा परिवारों को वित्तीय सहायता मिल सके और बेटियों के विवाह में कोई आर्थिक बाधा न आए।

यह योजना समाज के कमजोर वर्गों को सशक्त करने की दिशा में सरकार का एक महत्वपूर्ण कदम है।

Releated Posts

यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 5 से 24 फरवरी तक, विषयवार कार्यक्रम जारी

हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों में होंगी आयोजित, 12 अक्टूबर को बोर्ड सचिव ने जारी किया…

ByByHindustan Mirror News Oct 13, 2026

1 क्लिक पर पढ़ें AMU की सभी खबरें 12-10-2026

सर सैयद दिवस पर सुप्रीम कोर्ट के न्यायमूर्ति होंगे मुख्य अतिथि हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : अलीगढ़, 12 अक्टूबर।…

ByByHindustan Mirror News Oct 12, 2026

शारदीय नवरात्र इस बार 10 दिन के, सप्तमी दो दिन; 20 अक्तूबर को दशहरा

11 अक्तूबर से शुरू होंगे नवरात्र, मां दुर्गा का हाथी पर आगमन शुभता और समृद्धि का प्रतीक अलीगढ़।हिन्दुस्तान…

ByByHindustan Mirror News Oct 10, 2026

बकाया ई-चालान पर वाहन हो सकता है जब्त

सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों को वसूली के लिए सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए अलीगढ़। सुप्रीम कोर्ट ने…

ByByHindustan Mirror News Oct 1, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *