• Home
  • अलीगढ
  • जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक सम्पन्न
Image

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक सम्पन्न

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: 30 अप्रैल: 2025,

स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधारने पर दिया गया जोर

अलीगढ़, 30 अप्रैल 2025:
जिलाधिकारी श्री संजीव रंजन की अध्यक्षता में बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी प्रखर कुमार सिंह, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सुभांशु कटियार, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. नीरज त्यागी, विभिन्न सीएमएस, सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के प्रभारी चिकित्साधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

दस्तक और संचारी रोग नियंत्रण अभियान पर विशेष चर्चा

जिलाधिकारी ने बैठक में संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान की समीक्षा की। उन्होंने अभियान में सक्रिय भागीदारी न करने पर डीपीआरओ को प्रतिकूल प्रविष्टि जारी करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि अभियान की समाप्ति के बाद भी अन्तर्विभागीय समन्वय से संबंधित गतिविधियां अनवरत जारी रहेंगीं ताकि जनसामान्य को निरंतर लाभ मिलता रहे।

स्वास्थ्य योजनाओं को और प्रभावी बनाने के निर्देश

जिलाधिकारी ने जननी सुरक्षा योजना, आयुष्मान भारत योजना, मिशन इंद्रधनुष, नियमित टीकाकरण और मातृ-शिशु स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक पात्र व्यक्ति को योजना का लाभ सुनिश्चित रूप से मिले।

स्वास्थ्य केंद्रों की व्यवस्थाओं में सुधार पर जोर

सरकारी अस्पतालों में स्वच्छता, डॉक्टरों की उपस्थिति, दवाओं की उपलब्धता, चिकित्सा उपकरणों की कार्यशीलता और स्वास्थ्य कर्मियों के व्यवहार में सुधार हेतु जिलाधिकारी ने सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मरीजों को बेहतर सेवा देने के लिए जवाबदेही और समयबद्धता सुनिश्चित की जाए।

आयुष्मान भारत योजना में जिले को मिला राज्य स्तर पर 12वां स्थान

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. नीरज त्यागी ने बताया कि जननी सुरक्षा योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को समय पर भुगतान किया जा रहा है। आयुष्मान भारत योजना के तहत 70 वर्ष से अधिक आयु के 23,689 लोगों के गोल्डन कार्ड बनाए गए हैं, जिससे जिले को प्रदेश में 12वां स्थान प्राप्त हुआ है। इसके अतिरिक्त 1,72,505 लोगों का उपचार कर जिले ने प्रदेश में 11वां स्थान हासिल किया है।

विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत

बैठक में आरोग्य मेला, परिवार नियोजन, क्षय रोग उन्मूलन, मलेरिया नियंत्रण एवं अन्य स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की गई।

दूरस्थ क्षेत्रों में विशेष स्वास्थ्य शिविरों के आयोजन के निर्देश

जिलाधिकारी ने ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों में विशेष स्वास्थ्य शिविरों के आयोजन पर बल देते हुए अधिकाधिक लोगों को लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होंने “ई-कवच” पोर्टल पर 30 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के सभी नागरिकों के पंजीकरण हेतु ग्रामवार शिविर आयोजित करने के निर्देश भी दिए।

अधिकारियों को फील्ड विजिट कर स्थिति का मूल्यांकन करने के निर्देश

बैठक के समापन पर जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों से आग्रह किया कि वे समर्पित भाव से कार्य करें तथा स्वास्थ्य सेवाओं में और अधिक सुधार लाने के लिए फील्ड विजिट कर जमीनी स्तर की वास्तविक स्थिति का आकलन करें।

Releated Posts

नवागत मंडलायुक्त ओम प्रकाश आर्य ने संभाला कार्यभार, विकास कार्यों में पारदर्शिता पर जोर

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : लापरवाही और अनावश्यक देरी पर सख्ती के संकेत, योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक…

ByByHindustan Mirror News Aug 25, 2026

AMU की खबरे सिर्फ १ क्लिक पर 24-8-2026

1. भाषाविज्ञान विभाग ने दीक्षारंभ कार्यक्रम में नए विद्यार्थियों का किया स्वागत अलीगढ़, 24 अगस्त। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय…

ByByHindustan Mirror News Aug 24, 2026

स्वाइन फ्लू या सामान्य वायरल? लक्षणों से पहचानना आसान नहीं, जानें कब जरूरी है जांच

दिल्ली-NCR में फ्लू जैसे लक्षणों के बढ़ते मामलों के बीच विशेषज्ञों ने दी सलाह; अचानक तेज बुखार, बदन…

ByByHindustan Mirror News Aug 24, 2026

यूपी में 17 IAS अफसरों का बड़ा फेरबदल, अलीगढ़ और मुरादाबाद मंडल को मिले नए कमिश्नर

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : जल निगम समेत कई अहम विभागों में बदली जिम्मेदारी लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने…

ByByHindustan Mirror News Aug 24, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *