• Home
  • अलीगढ
  • अलीगढ़ में ट्रेनी विमान क्रैश, एयरपोर्ट की दीवार से टकराया
Image

अलीगढ़ में ट्रेनी विमान क्रैश, एयरपोर्ट की दीवार से टकराया

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: 4 मई : 2025, अलीगढ़

अलीगढ़,उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में रविवार को एक ट्रेनी प्लेन क्रैश हो गया। यह हादसा धनीपुर हवाई पट्टी पर उस समय हुआ जब प्रशिक्षु पायलट परव जैन सोलो फ्लाइट ट्रेनिंग ले रहे थे। लैंडिंग के दौरान विमान एयरपोर्ट की दीवार से टकरा गया, जिससे विमान क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि पायलट को कोई गंभीर चोट नहीं आई और वह पूरी तरह सुरक्षित हैं।

इस हादसे की सूचना मिलते ही अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। नागरिक उड्डयन विभाग के एसएस अग्रवाल ने बताया कि विमान में आग नहीं लगी, केवल उसका ढांचा क्षतिग्रस्त हुआ है। धनीपुर हवाई पट्टी पर पायनियर फ्लाइंग क्लब द्वारा उड़ान प्रशिक्षण दिया जाता है।

Releated Posts

पढ़ें AMU की ख़बरें सिर्फ एक क्लिक पर 11-7-2026

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : एएमयू में कंप्यूटर विज्ञान विभाग के नए कार्यालय का उद्घाटन अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय की…

ByByHindustan Mirror News Jul 11, 2026

अलीगढ़ में बिना परमिट और फिटनेस के दौड़ रहे स्कूली वाहनों पर 8 जुलाई से होगी कार्रवाई

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : गंगीरी में छात्रा अनन्या की मौत के बाद भी नहीं जागे कई स्कूल, आरटीओ…

ByByHindustan Mirror News Jul 6, 2026

जन कल्याण समिति ने पेश की इंसानियत की एक और मिसाल 18 वर्षीय साधना को हार्ट सर्जरी के लिए रक्त उपलब्ध कराया

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : अलीगढ़ सामाजिक संस्था जन कल्याण समिति ने एक बार फिर इंसानियत की मिसाल पेश…

ByByHindustan Mirror News Jul 4, 2026

पढ़ें AMU की ख़बरें सिर्फ एक क्लिक पर 4-7-2026

एएमयू और यूनिवर्सिटी ऑफ ह्यूस्टन का कैंसर केयरगिवर्स पर संयुक्त शोध पूरा अलीगढ़। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) और…

ByByHindustan Mirror News Jul 4, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top