हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: 4 मई : 2025, अलीगढ़
अलीगढ़ के धीरज पैलेस में मायरा इवेंट्स द्वारा आयोजित हुआ यूपी के सबसे बड़े मॉडल ब्रांड कोलैब फैस्टिवल का ऑडीशन, 255 प्रतिभागियों ने दिखाया हुनर
अलीगढ़। शहर के प्रतिष्ठित होटल धीरज पैलेस स्थित सिटी क्लब में रविवार को आयोजित बिगेस्ट मॉडलिंग ऑडीशन में युवाओं ने अपने हुनर और आत्मविश्वास से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। मायरा इवेंट्स इंडिया प्रा. लि. द्वारा आयोजित इस ऑडीशन में कुल 255 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया और स्टंट, कैटवॉक, मिमिक्री व डांस जैसी विधाओं में शानदार प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम के आयोजक और मायरा इवेंट्स के एमडी प्रशांत झा ने जानकारी दी कि यह ऑडीशन यूपी के विभिन्न जनपदों में हो रहे चयन की एक कड़ी है। आगामी 25 मई को आगरा में इस फैशन, टैलेंट और ग्लैमर से भरे सफर का ग्रैंड फिनाले आयोजित किया जाएगा, जिसमें कई सेलेब्रिटी मेहमान शामिल होंगे। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण एक्ट्रेस और सोशल आइकन डॉ. यामिनी मल्होत्रा होंगी।

प्रशांत झा ने अलीगढ़ के युवाओं की प्रतिभा और उत्साह को प्रेरणादायक बताया और कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से शहर की प्रतिभाओं को राष्ट्रीय मंच मिलता है।
कार्यक्रम के निर्णायक मंडल में संदीप जी और संगीता शर्मा शामिल रहे, जिन्होंने प्रतिभागियों की बारीकी से स्क्रीनिंग की और उनके प्रदर्शन की प्रशंसा के साथ सुधार के सुझाव भी दिए। कैटवॉक मंच पर युवक-युवतियों की प्रस्तुति बेहद आकर्षक और प्रोफेशनल नजर आई।

फिल्म निर्माता पंकज धीरज ने इस आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि, “अलीगढ़ में इस तरह के आयोजन सांस्कृतिक जागरूकता और युवा उत्साह को बढ़ावा देने का कार्य करते हैं।”
- युवा प्रतिभागियों ने स्टेज पर दिखाया स्टंट और डांस का जोरदार मिश्रण
- मिमिक्री के माध्यम से पेश की गई हास्य और सामाजिक संदेशों से भरपूर प्रस्तुतियाँ
- निर्णायकों ने की प्रतिभा की सराहना, दिए उपयोगी टिप्स
- आयोजकों ने जताई खुशी, प्रतिभागियों को बताया भविष्य का सितारा
















