• Home
  • देश-विदेश
  • उत्तरकाशी हेलिकॉप्टर हादसा: गंगनानी के पास क्रैश हुआ हेलिकॉप्टर, 6 श्रद्धालुओं की मौत, एक घायल
Image

उत्तरकाशी हेलिकॉप्टर हादसा: गंगनानी के पास क्रैश हुआ हेलिकॉप्टर, 6 श्रद्धालुओं की मौत, एक घायल

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: 8 मई : 2025,

उत्तरकाशी, 8 मई 2025: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में आज सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगनानी के पास एक हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया, जिसमें सवार सात यात्रियों में से छह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ, फायर ब्रिगेड, मेडिकल टीम और आपदा प्रबंधन विभाग की टीम घटनास्थल के लिए रवाना हो गई। मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य तुरंत शुरू कर दिया गया।

सहस्त्रधारा से उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद हादसा

प्राप्त जानकारी के अनुसार, एयरोट्रांस कंपनी का यह हेलिकॉप्टर गुरुवार सुबह सहस्त्रधारा हेलीपैड से हर्षिल के लिए रवाना हुआ था। उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद लगभग पौने नौ बजे गंगनानी के पास यह हादसा हो गया। हेलिकॉप्टर में पायलट समेत कुल सात लोग सवार थे।

मुंबई और आंध्रप्रदेश के श्रद्धालु थे सवार

हादसे में जिन छह यात्रियों की मृत्यु हुई है, उनमें से चार मुंबई और दो आंध्रप्रदेश के निवासी बताए जा रहे हैं। हादसे में घायल यात्री को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया है।

चारधाम यात्रा के दौरान लगातार बिगड़ रहा मौसम

गौरतलब है कि इन दिनों उत्तराखंड में चारधाम यात्रा चरम पर है। केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री की यात्रा पर भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं, जिनमें कई लोग हेली सेवा का भी उपयोग कर रहे हैं। लेकिन पिछले कुछ दिनों से प्रदेश में मौसम लगातार खराब बना हुआ है।

मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

मौसम विभाग ने देहरादून, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल और चंपावत जिलों में आज हल्की से मध्यम बारिश, तेज हवाएं और बिजली गिरने की संभावना जताई है। खराब मौसम की यह चेतावनी विशेष रूप से चारधाम यात्रियों के लिए चिंताजनक है।

बदरीनाथ में हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग

इससे पहले, 5 मई को भी बदरीनाथ से देहरादून जा रहे एक हेलिकॉप्टर को खराब मौसम के कारण चमोली के गोपेश्वर में इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी थी। उस समय भी मौसम अचानक बिगड़ गया था, जिसके चलते हेलिकॉप्टर को खेल मैदान में उतरना पड़ा।

प्रशासन की अपील: खराब मौसम में हेलिकॉप्टर यात्रा से बचें

उत्तराखंड प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग ने श्रद्धालुओं और टूर ऑपरेटरों से अपील की है कि वे मौसम की स्थिति की जानकारी लेकर ही यात्रा करें, विशेषकर हवाई मार्ग से। चारधाम यात्रा के दौरान किसी भी तरह की जल्दबाजी और जोखिम से बचने की सलाह दी गई है।

Releated Posts

SCO Summit: मोदी-पुतिन की आज अहम मुलाकात, जिनपिंग से बैठक पर भी टिकी नजर

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : बिश्केक में जुटेंगे दुनिया के बड़े नेता, यूक्रेन और पश्चिम एशिया के संघर्ष के…

ByByHindustan Mirror News Aug 31, 2026

PoJK में प्रदर्शन की रिपोर्टिंग पर विवाद, पाकिस्तान ने अलजजीरा बैन, ‘यलो जर्नलिज्म’ का आरोप

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :विरोध-प्रदर्शनों के बीच मीडिया कवरेज पर उठे सवाल, जानिए क्या है यलो जर्नलिज्म और कैसे…

ByByHindustan Mirror News Aug 4, 2026

PoJK का विरोध इस्लामाबाद-रावलपिंडी तक पहुंचा, छात्रों पर लाठीचार्ज, कई हिरासत में

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में भी हंगामा, सड़क जाम और मतदान व्यवस्था पर…

ByByHindustan Mirror News Aug 3, 2026

नाज्का लाइंस देखने जा रहा टूरिस्ट प्लेन क्रैश, 13 पर्यटकों की मौत

उड़ान भरने के कुछ मिनट बाद टूटा कंट्रोल टावर से संपर्क, हादसे की जांच शुरू पेरू। दक्षिण अमेरिकी…

ByByHindustan Mirror News Aug 2, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *