• Home
  • नई दिल्ली
  • पाकिस्तानी हमलों का भारत ने दिया मुंहतोड़ जवाब: विदेश मंत्रालय की प्रेस कॉन्फ्रेंस में खुलासा
Image

पाकिस्तानी हमलों का भारत ने दिया मुंहतोड़ जवाब: विदेश मंत्रालय की प्रेस कॉन्फ्रेंस में खुलासा

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: 8 मई : 2025,

नई दिल्ली | 8 मई 2025
भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा पर बढ़ते तनाव के बीच विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को लगातार दूसरे दिन प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की। विदेश सचिव विक्रम मिस्री, कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने संयुक्त रूप से पत्रकारों को संबोधित किया और हालिया घटनाक्रमों की विस्तृत जानकारी साझा की।

टीआरएफ की जिम्मेदारी, पाकिस्तान का बचाव

विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि टारगेट रेजिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ) ने पहलगाम हमले की दो बार जिम्मेदारी ली है, लेकिन पाकिस्तान लगातार इसका बचाव कर रहा है। उन्होंने कहा, “पाकिस्तान को हमने नपा-तुला और ठोस जवाब दिया है।” बुधवार के बाद गुरुवार को भी भारत ने सीमावर्ती इलाकों में पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की।

ऑपरेशन ‘सिंदूर’ के तहत बड़ी कार्रवाई

कर्नल सोफिया कुरैशी ने जानकारी दी कि गुरुवार को पाकिस्तान की ओर से भारत के सीमावर्ती क्षेत्रों पर ड्रोन और मिसाइल हमलों की कोशिश की गई, जिसे भारतीय वायु रक्षा प्रणालियों ने निष्क्रिय कर दिया। इसके जवाब में भारत ने ऑपरेशन ‘सिंदूर’ के तहत करारा पलटवार करते हुए लाहौर में स्थित पाकिस्तान की वायु रक्षा प्रणाली को ध्वस्त कर दिया।

पाकिस्तान की ओर से एलओसी पर बढ़ी गोलीबारी

कर्नल कुरैशी ने बताया कि पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर गोलीबारी तेज कर दी है, जिसमें अब तक 15 नागरिकों की मौत हो चुकी है। भारत ने इस हरकत का जवाब सटीकता और संयम के साथ दिया है। विक्रम मिस्री ने पुष्टि की कि भारतीय सेना ने केवल आतंकवादी ठिकानों को निशाना बनाया है, किसी सैन्य ठिकाने पर हमला नहीं किया गया।

सिख गुरुद्वारे पर हमला, तीन की मौत

विदेश सचिव ने यह भी बताया कि पाकिस्तान ने पुंछ जिले में एक सिख गुरुद्वारे को निशाना बनाया, जिसमें तीन लोगों की जान चली गई। उन्होंने इसकी कड़ी निंदा करते हुए कहा कि “यह हमला न सिर्फ भारत की संप्रभुता पर, बल्कि धार्मिक स्वतंत्रता पर भी हमला है।”

आतंकी संगठनों का संरक्षक बना पाकिस्तान

विक्रम मिस्री ने पाकिस्तान की आतंकियों को शह देने की नीति को उजागर करते हुए कहा, “पाकिस्तान के रक्षा मंत्री और पूर्व विदेश मंत्री खुद यह स्वीकार कर चुके हैं कि उनका संबंध आतंकी संगठनों से रहा है। ओसामा बिन लादेन को शहीद बताने वाला देश अब भी यूएन द्वारा प्रतिबंधित आतंकवादियों को शरण दे रहा है।”

पाकिस्तान की झूठ की परंपरा और प्रोपेगेंडा

मिस्री ने पाकिस्तान पर झूठ फैलाने का आरोप लगाते हुए कहा कि उसका इतिहास झूठ से भरा रहा है। “संयुक्त राष्ट्र से लेकर सिंधु जल संधि तक, हर मंच पर पाकिस्तान ने झूठ का सहारा लिया है। हमने छह दशक तक संधि का पालन किया, लेकिन पाकिस्तान ने कभी सहयोग नहीं किया।”

आतंकियों को ‘राजकीय सम्मान’ पर सवाल

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मिस्री ने पाकिस्तान में मारे गए आतंकियों को राष्ट्रीय ध्वज में लपेटकर दिए गए अंतिम संस्कार पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा, “आतंकियों को राजकीय सम्मान देना पाकिस्तान की परंपरा हो सकती है, लेकिन भारत के लिए यह कोई मायने नहीं रखता।”

Releated Posts

28 सितंबर से बैंक हड़ताल की तैयारी, वित्त मंत्रालय ने बातचीत से समाधान का दिया सुझाव

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : पांच दिन तक प्रभावित हो सकता है बैंकिंग कामकाज, 30 सितंबर की हाफ-इयरली क्लोजिंग…

ByByHindustan Mirror News Sep 22, 2026

ब्रिक्स समिट: दिल्ली पहुंचे पुतिन, आज पीएम मोदी से होगी अहम मुलाकात

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : तीन दिवसीय भारत दौरे पर आए रूसी राष्ट्रपति, ब्रिक्स रणनीतिक साझेदारी और वैश्विक मुद्दों…

ByByHindustan Mirror News Sep 11, 2026

7.8% GDP ग्रोथ से भारत ने चौंकाया, बाहरी झटकों के बीच भी अर्थव्यवस्था की रफ्तार कायम

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : तेल संकट, जियोपॉलिटिकल तनाव और ग्लोबल ट्रेड की अनिश्चितता के बावजूद पहली तिमाही में…

ByByHindustan Mirror News Sep 1, 2026

नेपाल बाढ़ में बचाए गए 21 भारतीय दिल्ली पहुंचे, 320 अब भी लापता

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : विदेश मंत्रालय ने बताया- 400 भारतीय चीन की तरफ सुरक्षित, राहत-बचाव अभियान तेज; जयशंकर…

ByByHindustan Mirror News Aug 28, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *