• Home
  • अलीगढ
  • अलीगढ़: गांव में झगड़ा रोकने की कोशिश युवक को पड़ी भारी, घर में घुसकर की गई पिटाई
Image

अलीगढ़: गांव में झगड़ा रोकने की कोशिश युवक को पड़ी भारी, घर में घुसकर की गई पिटाई

स्थान: गोंडा थाना क्षेत्र, गांव गढ़ी तारापुर, अलीगढ़
हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: 9 मई : 2025,

गांव गढ़ी तारापुर में बुधवार शाम एक मामूली कहासुनी ने अचानक तूल पकड़ लिया जब दो पक्षों के बीच हो रहे झगड़े को शांत कराने की कोशिश कर रहे एक युवक को ही निशाना बना लिया गया। युवक को इस हस्तक्षेप की कीमत लाठी-डंडों की मार के रूप में चुकानी पड़ी।

गांव निवासी नरेंद्र कुमार पुत्र श्याम सुंदर ने जानकारी देते हुए बताया कि बुधवार की शाम लगभग 6 बजे गांव के ही रिंकू और गौरी उर्फ गौरव के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो रही थी। झगड़ा बढ़ता देख नरेंद्र ने बीच-बचाव करने की कोशिश की और दोनों को शांत रहने की सलाह दी। इसी बात से नाराज होकर गौरव ने नरेंद्र के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। स्थिति बिगड़ती देख नरेंद्र वहां से अपने घर लौट आया।

लेकिन मामला यहीं नहीं थमा। कुछ ही देर बाद गौरव अपने पिता मुकेश और एक अन्य ग्रामीण अनिल कुमार के साथ नरेंद्र के घर में जबरन घुस आया। तीनों ने मिलकर नरेंद्र के साथ गाली-गलौज की और उसे लाठी-डंडों से पीटना शुरू कर दिया। इस हमले में नरेंद्र के सिर में गंभीर चोट आई। शोर सुनकर जब ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।

Releated Posts

यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 5 से 24 फरवरी तक, विषयवार कार्यक्रम जारी

हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों में होंगी आयोजित, 12 अक्टूबर को बोर्ड सचिव ने जारी किया…

ByByHindustan Mirror News Oct 13, 2026

1 क्लिक पर पढ़ें AMU की सभी खबरें 12-10-2026

सर सैयद दिवस पर सुप्रीम कोर्ट के न्यायमूर्ति होंगे मुख्य अतिथि हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : अलीगढ़, 12 अक्टूबर।…

ByByHindustan Mirror News Oct 12, 2026

शारदीय नवरात्र इस बार 10 दिन के, सप्तमी दो दिन; 20 अक्तूबर को दशहरा

11 अक्तूबर से शुरू होंगे नवरात्र, मां दुर्गा का हाथी पर आगमन शुभता और समृद्धि का प्रतीक अलीगढ़।हिन्दुस्तान…

ByByHindustan Mirror News Oct 10, 2026

बकाया ई-चालान पर वाहन हो सकता है जब्त

सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों को वसूली के लिए सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए अलीगढ़। सुप्रीम कोर्ट ने…

ByByHindustan Mirror News Oct 1, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *