• Home
  • Delhi
  • भारत की सटीक कार्रवाई पर पाकिस्तान का झूठा प्रचार: कर्नल सोफिया कुरैशी ने किया पर्दाफाश
Image

भारत की सटीक कार्रवाई पर पाकिस्तान का झूठा प्रचार: कर्नल सोफिया कुरैशी ने किया पर्दाफाश

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: 10 मई : 2025,

कर्नल सोफिया कुरैशी
भारतीय सेना की अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी ने स्पष्ट किया है कि पाकिस्तान ने झूठी खबरें फैलाईं कि भारतीय सेना ने मस्जिदों को निशाना बनाया है। उन्होंने कहा, “हमारी कार्रवाई नपी-तुली और जिम्मेदारीपूर्ण थी। पाकिस्तान का प्रचार पूरी तरह झूठा और भ्रामक है।”

अखिलेश यादव बोले – शांति और संप्रभुता दोनों जरूरी:
समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने भारत-पाकिस्तान सीजफायर पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “शांति सर्वोपरि है और सम्प्रभुता भी। देशहित में संतुलन जरूरी है।”

कांग्रेस का केंद्र से सवाल – बुलाई जाए सर्वदलीय बैठक:
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने वाशिंगटन से मिली घोषणाओं की पृष्ठभूमि में प्रधानमंत्री से मांग की है कि वह सर्वदलीय बैठक बुलाएं और संसद का विशेष सत्र आयोजित करें, जिसमें हालिया आतंकी घटनाओं और रणनीति पर चर्चा हो।

एसपी वैद्य का बयान – पाकिस्तान छोड़े आतंक की नीति:
जम्मू-कश्मीर के पूर्व डीजीपी एसपी वैद्य ने भारत-पाकिस्तान युद्धविराम को सकारात्मक कदम बताया। उन्होंने कहा, “पाकिस्तान को भारत से सीखना चाहिए और आतंकवाद को राज्य नीति के रूप में इस्तेमाल करना बंद करना चाहिए। अमेरिका की मध्यस्थता से यह समझौता संभव हुआ है।”

Releated Posts

SIR के तीसरे चरण का ऐलान, 16 राज्य और 3 केंद्र शासित प्रदेशों में चलेगा अभियान

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: 36.73 करोड़ वोटर्स तक पहुंचेगा चुनाव आयोग नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने गुरुवार को वोटर…

ByByHindustan Mirror News May 14, 2026

BRICS मंच से भारत के 5 बड़े संदेश, जयशंकर ने दुनिया को दिया संतुलन और संवाद का मंत्र

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: वैश्विक अस्थिरता के बीच भारत की मजबूत आवाज नई दिल्ली में आयोजित BRICS विदेश मंत्रियों…

ByByHindustan Mirror News May 14, 2026

जीते-जी अपनी ही तेरहवीं: अपनों की बेरुखी से टूटे बुजुर्ग का दर्द

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ मध्य प्रदेश के Shivpuri जिले से सामने आई यह घटना सिर्फ एक खबर नहीं, बल्कि…

ByByHindustan Mirror News May 14, 2026

बहुत हुआ पेपर लीक, अब जेन-Z आगे आए… केजरीवाल की युवाओं से अपील

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ नीट पेपर लीक पर युवाओं से वर्चुअल संवाद Arvind Kejriwal ने नीट पेपर लीक मामले…

ByByHindustan Mirror News May 13, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top