• Home
  • नई दिल्ली
  • सीजफायर का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं, पाकिस्तान आतंकियों को पनाह देना बंद करे: नगीना सांसद
Image

सीजफायर का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं, पाकिस्तान आतंकियों को पनाह देना बंद करे: नगीना सांसद

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: 11 मई : 2025,

हापुड़/नई दिल्ली।
आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और नगीना से सांसद चंद्रशेखर आजाद ने भारत-पाकिस्तान के बीच जारी तनाव पर बड़ा बयान देते हुए कहा कि “देश आतंकवाद के खिलाफ एकजुट खड़ा है और अब निर्णायक प्रहार की आवश्यकता है।” वे हापुड़ में आयोजित प्रबुद्धजन एवं भाईचारा सम्मेलन में शिरकत करने पहुंचे थे, जहां उन्होंने पत्रकारों से बातचीत के दौरान यह बयान दिया।

चंद्रशेखर आजाद ने कहा, “जब देश में यह संकट आया, तब मैंने पूरे देश को आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होते देखा। हर नागरिक की आंखों में एक ही उम्मीद थी – कि अब आतंकवाद पर कड़ा और निर्णायक प्रहार होगा।”

उन्होंने पाकिस्तान को सख्त शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा, “सीजफायर तो घोषित कर दिया गया, लेकिन उसका उल्लंघन खुलेआम किया जा रहा है। यह कैसा सीजफायर है? पाकिस्तान को चाहिए कि वह अपने देश में आतंकियों को पनाह देना बंद करे, यही उसकी भलाई में है।”

सेना और महिला वीरों को दिया धन्यवाद

नगीना सांसद ने भारत की सेना और विशेष रूप से महिला सैन्य अधिकारियों को धन्यवाद देते हुए कहा, “मैं बहन कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर बहन व्योमिका सिंह को दिल से धन्यवाद देता हूं जिन्होंने न सिर्फ देश का नाम रोशन किया, बल्कि दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब भी दिया।”

उन्होंने कहा कि आजादी के बाद यह पहला दुर्लभ क्षण है जब “पूरा देश एक स्वर में आतंकवाद के खिलाफ खड़ा हुआ है और सभी राजनीतिक दलों ने राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखा।”

सरकार को विदेश नीति पर दी सलाह

चंद्रशेखर आजाद ने केंद्र सरकार को सलाह देते हुए कहा कि अब समय आ गया है कि भारत की विदेश नीति इतनी सख्त और स्पष्ट हो कि कोई भी देश आतंकवाद को समर्थन देने की हिम्मत न कर सके। उन्होंने विपक्षी दलों की एकजुटता की तारीफ की और कहा कि संकट की घड़ी में सभी दलों ने सरकार को समर्थन देकर राष्ट्रवाद की मिसाल पेश की।

हापुड़ में मंडल स्तरीय कार्यक्रम को किया संबोधित

कार्यक्रम के अंत में चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि “आज हापुड़ में आजाद समाज पार्टी का उत्तर प्रदेश में दूसरा मंडल स्तरीय सम्मेलन आयोजित हुआ। इससे पहले पहला कार्यक्रम सहारनपुर में आयोजित किया गया था।” उन्होंने मेरठ मंडल के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से संवाद कर संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा, “मैं सभी नागरिकों से अपील करता हूं कि वे अपने क्षेत्र, जिले और परिवार की तरक्की के लिए काम करने वालों को मौका दें। जो सच में समाज और देश के लिए काम कर रहे हैं, उन्हें समर्थन दें। आजाद समाज पार्टी इसी सोच के साथ आगे बढ़ रही है।”

Releated Posts

NEET पेपर लीक पर सरकार का बड़ा एक्शन: 24 घंटे में 6 फैसले, अब CJP से तीसरे दौर की वार्ता पर नजर

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :NTA के 47 अधिकारी बर्खास्त, फास्ट-ट्रैक कोर्ट और 10 साल की सजा का कानून तैयार;…

ByByHindustan Mirror News Jul 25, 2026

युवाओं से संवाद जरूरी, नई पीढ़ी सवाल करती है और तर्क चाहती है: मोहन भागवत

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :परिवारों में संवाद की कमी और बढ़ती मोबाइल संस्कृति पर जताई चिंता, मातृत्व को बताया…

ByByHindustan Mirror News Jul 25, 2026

सरकार से वार्ता को तैयार CJP, आज कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में होगी अहम बैठक

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :सोनम वांगचुक ने 26 दिन बाद अनशन समाप्त किया, CJP बोली— धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…

ByByHindustan Mirror News Jul 24, 2026

26 दिन बाद टूटा सोनम वांगचुक का अनशन, जेपी नड्डा ने जूस पिलाकर कराया समाप्त

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :सरकार के आश्वासन और पीएम मोदी की अपील के बाद खत्म हुई भूख हड़ताल, पेपर…

ByByHindustan Mirror News Jul 24, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top