• Home
  • अलीगढ
  • अलीगढ़: राज्य कर अधिकारी ने लगाया डिप्टी कमिश्नर पर मारपीट और जान से मारने की धमकी का आरोप
Image

अलीगढ़: राज्य कर अधिकारी ने लगाया डिप्टी कमिश्नर पर मारपीट और जान से मारने की धमकी का आरोप

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ ✑15 मई : 2025

अलीगढ़ GST कार्यालय में उस समय हड़कंप मच गया जब राज्य कर अधिकारी महेंद्र प्रताप सिंह ने डिप्टी कमिश्नर अखिलेश कुमार सिंह पर गंभीर आरोप लगाते हुए एसएसपी को लिखित शिकायत सौंपी। अधिकारी ने आरोप लगाया है कि डिप्टी कमिश्नर ने उन्हें ताला नगरी स्थित कार्यालय में बुलाकर लात-घूंसे और जूतों से पीटा और जान से मारने की धमकी

महेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि डिप्टी कमिश्नर लंबे समय से उनसे सरकारी दस्तावेजों में हेराफेरी कर गलत कार्य करवाने का दबाव बना रहे थे। जब उन्होंने इस अवैध कार्य से इंकार कर दिया, तो वह उन्हें प्रताड़ित करने लगे।

उन्होंने बताया कि 15 मई की दोपहर डिप्टी कमिश्नर ने उन्हें ऑफिस में बुलाकर अभद्र गालियां दीं। विरोध करने पर उन्होंने मारपीट शुरू कर दी और जान से मारने की धमकी भी दी।

इस मामले में एसपी ने जांच कराकर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। मामले ने विभाग में खलबली मचा दी है। अब सभी की निगाहें प्रशासन की अगली कार्रवाई पर टिकी हुई हैं।

Releated Posts

यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 5 से 24 फरवरी तक, विषयवार कार्यक्रम जारी

हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों में होंगी आयोजित, 12 अक्टूबर को बोर्ड सचिव ने जारी किया…

ByByHindustan Mirror News Oct 13, 2026

1 क्लिक पर पढ़ें AMU की सभी खबरें 12-10-2026

सर सैयद दिवस पर सुप्रीम कोर्ट के न्यायमूर्ति होंगे मुख्य अतिथि हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : अलीगढ़, 12 अक्टूबर।…

ByByHindustan Mirror News Oct 12, 2026

शारदीय नवरात्र इस बार 10 दिन के, सप्तमी दो दिन; 20 अक्तूबर को दशहरा

11 अक्तूबर से शुरू होंगे नवरात्र, मां दुर्गा का हाथी पर आगमन शुभता और समृद्धि का प्रतीक अलीगढ़।हिन्दुस्तान…

ByByHindustan Mirror News Oct 10, 2026

बकाया ई-चालान पर वाहन हो सकता है जब्त

सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों को वसूली के लिए सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए अलीगढ़। सुप्रीम कोर्ट ने…

ByByHindustan Mirror News Oct 1, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *