• Home
  • वाराणसी
  • वाराणसी में विवाहिता की बेरहमी से हत्या: आरोपी पति गिरफ्तार, पुलिस जांच में चौंकाने वाले खुलासे
Image

वाराणसी में विवाहिता की बेरहमी से हत्या: आरोपी पति गिरफ्तार, पुलिस जांच में चौंकाने वाले खुलासे

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ ✑17 मई : 2025

वाराणसी | चौबेपुर थाना क्षेत्र

वाराणसी के चौबेपुर थाना क्षेत्र के अमौली गांव में शुक्रवार देर रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां एक नवविवाहिता की उसके ही पति ने लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। मृतका की पहचान आरती पाल (26 वर्ष) के रूप में हुई है, जिसकी शादी इसी साल 9 मई को राजू पाल के साथ मंदिर में हुई थी।

आरती पाल का मायका रतनूपुर, चंदवक (जौनपुर) में है। परिवार वालों के अनुसार शादी के बाद से ही आरती के साथ मारपीट की घटनाएं होने लगी थीं। शुक्रवार की रात करीब 1 बजे जब वह अपने कमरे में सो रही थी, तभी उसके पति राजू पाल ने उस पर जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल आरती को उसके ससुराल वालों ने तत्काल सूचना देने के लिए डायल 112 पर कॉल किया। पुलिस मौके पर पहुंची और उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नरपतपुर ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही चौबेपुर पुलिस सक्रिय हो गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पं. दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल भेजा गया। मौके पर एडिशनल एसपी नीतू, एसीपी सारनाथ समेत विधि विज्ञान प्रयोगशाला और डॉग स्क्वायड की टीम भी पहुंची। पुलिस ने आरोपी पति राजू पाल को गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी निरीक्षक जगदीश कुशवाहा ने पुष्टि की कि हत्या में पति का ही हाथ है और उसने लाठी-डंडों से पीटकर अपनी पत्नी की जान ली।

राजू पाल मूल रूप से सिंहपुर, सारनाथ का निवासी है। उसके पिता स्व. कतवारू पाल ने 11 वर्ष पूर्व अमौली गांव में दो बीघे जमीन खरीदी थी, जहां ये परिवार खेती-बाड़ी के लिए रहता है।

राजू की यह तीसरी शादी थी:

  • पहली शादी अदलहाट निवासी पूजा पाल से की थी, जिसे एक साल बाद छोड़ दिया।
  • दूसरी शादी गाजीपुर की संध्या पाल से की, जिसे 15 दिन में ही छोड़ दिया।
  • तीसरी शादी 9 मई को भैटौली दुर्गा माता मंदिर, चोलापुर में आरती पाल से की गई थी।

इतना ही नहीं, पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि राजू पाल और उसके भाइयों संतोष पाल, राहुल पाल के खिलाफ पहले से हत्या का एक मामला दर्ज है। यह केस पतेरवां निवासी गोलू पटेल (15) की मौत से जुड़ा है, जो मृतका आरती की बहन का प्रेमी था।

Releated Posts

मछली वाली तस्वीर पर सफाई-बोले—AI से बनाई गई है तस्वीर, सपा पर भड़के सांसद मनोज तिवारी

वाराणसी में बोले—AI से बनाई गई है तस्वीर, लोगों को गुमराह किया जा रहा वाराणसी। बीजेपी नेता और…

ByByHindustan Mirror News Apr 23, 2026

न सामान चोरी होगा, न गायब… काशी में डिजिटल लॉकर लगाएगी सरकार, निश्चिंत होकर गंगा में लगाएं डुबकी!

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ वाराणसी में श्रद्धालुओं को बड़ी राहतउत्तर प्रदेश सरकार ने काशी विश्वनाथ मंदिर और गंगा घाटों…

ByByHindustan Mirror News Apr 21, 2026

‘UGC का बाप’ लिखी बुलेट सीज, बिना नंबर प्लेट खड़ी थी बाइक

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: कैंट थाना क्षेत्र में चेकिंग के दौरान कार्रवाईवाराणसी के कैंट थाना क्षेत्र में पुलिस चेकिंग…

ByByHindustan Mirror News Apr 7, 2026

यूपी पुलिस को बड़ी कामयाबी: वाराणसी मुठभेड़ में एक लाख का इनामी कॉन्ट्रैक्ट किलर ढेर

वाराणसी।हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:उत्तर प्रदेश पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) को बड़ी सफलता मिली है। मंगलवार देर रात…

ByByHindustan Mirror News Feb 4, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top