• Home
  • उत्तर प्रदेश
  • बलरामपुर में भीषण सड़क हादसा: शादी से लौट रही कार को ट्रक ने मारी टक्कर, पांच बरातियों की मौत, सात घायल
Image

बलरामपुर में भीषण सड़क हादसा: शादी से लौट रही कार को ट्रक ने मारी टक्कर, पांच बरातियों की मौत, सात घायल

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ ✑15 मई : 2025

बलरामपुर, उत्तर प्रदेश। गुरुवार सुबह बलरामपुर जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सात अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा उस समय हुआ जब शादी समारोह से लौट रही एक अर्टिगा कार को तेज रफ्तार ट्रक ने चकवा गांव के पास जोरदार टक्कर मार दी।

जानकारी के अनुसार, बरात श्रावस्ती जिले के वीरपुर भुलैया गांव से लौट रही थी। कार में कुल 12 बराती सवार थे, जो देर रात गोंडा जिले के इटियाथोक थाना क्षेत्र के मध्यनगर गांव लौट रहे थे। रास्ते में बहराइच मार्ग पर चकवा गांव के पास ट्रक ने कार को जबरदस्त टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए।

मृतकों की पहचान:

  1. अभय कुमार (26), पुत्र सूर्यबली आर्या, निवासी इलाहाबाद (कार चालक)
  2. फूल बाबू (30), पुत्र मोहन लाल, निवासी धानेपुर, गोंडा
  3. जीवन (25), पुत्र विनोद कुमार, निवासी धानेपुर, गोंडा
  4. आदित्य (8), पुत्र विनोद कुमार, निवासी धानेपुर (जीवन का सगा भाई)
  5. विजय कुमार (45), पुत्र बच्चा लाल, निवासी इटियाथोक, गोंडा

घायलों की सूची:

  1. विकास कुमार (12), पुत्र विनोद कुमार, निवासी धानेपुर
  2. सीताराम (60), निवासी बसंतपुर, इटियाथोक
  3. महक (4), पुत्री कौशल, निवासी मध्यनगर
  4. गोपाल (8), पुत्र फूल बाबू, निवासी धानेपुर
  5. राघवराम (55), निवासी बसंतपुर
  6. किशोर कुमार (35), निवासी मध्यनगर
  7. विनोद कुमार (50), निवासी धानेपुर

सभी घायलों का इलाज बलरामपुर के जिला मेमोरियल अस्पताल में चल रहा है। अस्पताल प्रशासन ने गंभीर रूप से घायलों को बेहतर इलाज के लिए लखनऊ रेफर करने की तैयारी शुरू कर दी है।


हादसे के बाद मृतकों के गांवों में मातम पसर गया है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हादसे की जांच शुरू कर दी

Releated Posts

शामली में हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की गोली मारकर हत्या

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : जिम से बाहर निकलते ही हमलावरों ने बरसाईं 20 से ज्यादा गोलियां, अस्पताल में…

ByByHindustan Mirror News Aug 26, 2026

60 साल से अधिक उम्र की महिलाओं को रोडवेज बसों में मुफ्त सफर, 81 लाख को मिलेगा लाभ

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : योगी कैबिनेट ने दी प्रस्ताव को मंजूरी, आधार या वोटर कार्ड से उम्र का…

ByByHindustan Mirror News Aug 25, 2026

कब मनेगा भाई-बहन के प्रेम का पर्व रक्षाबंधन, जानें राखी बांधने का शुभ मुहूर्त

पूर्णिमा तिथि के अनुसार तय हुई तारीख, सुबह 5:57 से 9:48 बजे तक रहेगाराखी बांधने का शुभ समय;…

ByByHindustan Mirror News Aug 24, 2026

यूपी में 17 IAS अफसरों का बड़ा फेरबदल, अलीगढ़ और मुरादाबाद मंडल को मिले नए कमिश्नर

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : जल निगम समेत कई अहम विभागों में बदली जिम्मेदारी लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने…

ByByHindustan Mirror News Aug 24, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *