• Home
  • अयोध्या
  • अयोध्या: न्याय न मिलने से परेशान युवक चढ़ा मोबाइल टावर पर, प्रशासन में हड़कंप
Image

अयोध्या: न्याय न मिलने से परेशान युवक चढ़ा मोबाइल टावर पर, प्रशासन में हड़कंप

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: शुक्रवार 27 जून 2025

अयोध्या के थाना रौनाही क्षेत्र के बरई गांव निवासी चंद्रशेखर यादव ने जमीन विवाद में दो वर्ष से न्याय न मिलने से परेशान होकर कलेक्ट्रेट परिसर में नजूल कार्यालय के पास बने मोबाइल टावर पर चढ़कर हंगामा किया। चक रोड से जुड़े इस विवाद में चंद्रशेखर ने एसडीएम सोहावल अभिषेक सिंह पर अड़ंगा लगाने का आरोप लगाया। वह जोर-जोर से चिल्लाकर अपनी शिकायत पर कार्रवाई न होने का दावा करता रहा।

यह पहली बार नहीं है जब चंद्रशेखर ने इस तरह का कदम उठाया है। दो वर्ष पहले भी वह इसी मुद्दे पर मोबाइल टावर पर चढ़ा था, तब प्रशासन ने उसे न्याय का आश्वासन देकर उतारा था। हालांकि, चंद्रशेखर का कहना है कि उसकी शिकायत पर अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

फरियादी के टावर पर चढ़ने की सूचना से कलेक्ट्रेट में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस, फायर ब्रिगेड और प्रशासन की टीमें उसे सुरक्षित उतारने के प्रयास में जुटी हैं। दीवानी कोर्ट न्यायालय की चौकी प्रभारी ने भी फायर ब्रिगेड को सूचित किया। कलेक्ट्रेट कर्मियों और वादकारियों की भीड़ मौके पर जमा हो गई है, और चंद्रशेखर को मनाने की कोशिश जारी है।

Releated Posts

अयोध्या में आज ऐतिहासिक समारोह: PM मोदी करेंगे श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के शिखर पर भगवा ध्वज की स्थापना

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: अयोध्या में आज एक ऐतिहासिक पल दर्ज होने जा रहा है, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…

ByByHindustan Mirror News Nov 25, 2025

अयोध्या में PM मोदी के कार्यक्रम के लिए कंट्रोल रूम स्थापित, 33 अधिकारियों की ड्यूटी शुरू

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: अयोध्या में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित दौरे व राम मंदिर के ध्वजारोहण समारोह को…

ByByHindustan Mirror News Nov 15, 2025

अयोध्या में 25 नवंबर को पीएम मोदी करेंगे राम मंदिर पर ध्वजारोहण, बंटने लगे निमंत्रण पत्र

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: अयोध्या में भव्य आयोजन की तैयारियां चरम पर हैं। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने…

ByByHindustan Mirror News Nov 8, 2025

अयोध्या दीपोत्सव: कांग्रेस ने कहा था श्रीराम काल्पनिक, ये लोग बाबर की कब्र पर सजदा करते हैं-सीएम योगी

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: अयोध्या, 19 अक्टूबर 2025ः अयोध्या में भव्य दीपोत्सव समारोह के अवसर पर उत्तर प्रदेश के…

ByByHindustan Mirror News Oct 19, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top