• Home
  • गोंडा
  • गोंडा: पुलिस लाइन में फर्जी नियुक्ति पत्र के साथ प्रशिक्षण में शामिल होने वाला युवक गिरफ्तार
Image

गोंडा: पुलिस लाइन में फर्जी नियुक्ति पत्र के साथ प्रशिक्षण में शामिल होने वाला युवक गिरफ्तार

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: मंगलवार 24 जून 2025

गोंडा: जिले की पुलिस लाइन में चल रहे प्रशिक्षण कार्यक्रम में फर्जी नियुक्ति पत्र के जरिए शामिल होने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। जांच में नियुक्ति पत्र फर्जी पाया गया।

अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) राधेश्याम राय ने बताया कि प्रशिक्षण में शामिल सभी कैडेट्स के नियुक्ति पत्रों की जांच की जा रही थी। इस दौरान शुभम सिंह, पुत्र उदयभान सिंह, निवासी जलालपुर घई, पोस्ट सुल्तानपुर बढाईया, थाना गदागंज, जिला रायबरेली के नियुक्ति पत्र पर संदेह हुआ। विस्तृत जांच में नियुक्ति पत्र फर्जी निकला, जिसके बाद शुभम को तत्काल गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस भर्ती प्रक्रिया में नहीं हुआ था चयन
प्रशिक्षण शिविर प्रभारी की तहरीर पर कोतवाली नगर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। जांच से स्पष्ट हुआ कि शुभम का चयन पुलिस भर्ती प्रक्रिया के तहत नहीं हुआ था और उसने फर्जी दस्तावेजों के सहारे प्रशिक्षण में शामिल होने का प्रयास किया।

विस्तृत जांच शुरू
पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए विस्तृत जांच शुरू कर दी है। यह पता लगाया जा रहा है कि इस फर्जीवाड़े में कोई गिरोह या अन्य व्यक्ति शामिल हैं या नहीं। पुलिस का कहना है कि इस तरह के अपराधों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Releated Posts

गोंडा में प्रधानमंत्री आवास योजना में घोटाला, पूर्व प्रधान, सचिव समेत 17 के खिलाफ मुकदमा दर्ज

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: गुरुवार 19 जून 2025 गोंडा गोंडा। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण (PMAY-G) के तहत अपात्र लोगों…

ByByHindustan Mirror News Jun 19, 2025

गोंडा: रास्ते के विवाद में पोल्ट्री फार्म संचालक की हत्या, जबरन जहर पिलाने का आरोप

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ ✑ 20 मई : 2025इलाज के अभाव में तोड़ी दम, पत्नी बेहोश, परिवार में मचा…

ByByHindustan Mirror News May 20, 2025

गोंडा मुठभेड़ में एक लाख का इनामी बदमाश ढेर, एसओ बाल-बाल बचे

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ ✑ 20 मई : 2025 गोंडा, उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में सोमवार…

ByByHindustan Mirror News May 20, 2025

गोंडा : बरौली गांव में अवैध मदरसे पर चला प्रशासन का बुलडोजर, सरकारी स्कूल की जमीन को कराया मुक्त

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: 7 मई : 2025, गोंडा (उत्तर प्रदेश), 7 मई 2025 – उत्तर प्रदेश के गोंडा…

ByByHindustan Mirror News May 7, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top