• Home
  • मुजफ्फरनगर
  • मुजफ्फरनगर: युवती से छेड़छाड़ का आरोप, बुजुर्ग को भीड़ ने पकड़कर पुलिस को सौंपा
Image

मुजफ्फरनगर: युवती से छेड़छाड़ का आरोप, बुजुर्ग को भीड़ ने पकड़कर पुलिस को सौंपा

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: मंगलवार 01 जुलाई 2025

मुजफ्फरनगर। शहर के खालापार क्षेत्र स्थित सिटी सेंटर के पास एक बुजुर्ग व्यक्ति द्वारा राह चलती युवती से कथित छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। घटना के विरोध में युवती और उसके स्वजन ने मौके पर हंगामा किया। आक्रोशित युवती ने बुजुर्ग को दौड़ाकर पीटा। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया।

घटना सोमवार को उस समय हुई जब बरसात थमने के बाद एक युवती अपने स्वजन के साथ पैदल मीनाक्षी चौक की ओर जा रही थी। तभी सिटी सेंटर के बाहर सड़क किनारे खड़े एक बुजुर्ग व्यक्ति ने कथित तौर पर छेड़छाड़ की। बताया गया कि बुजुर्ग मुस्लिम समुदाय से है जबकि युवती हिंदू समाज की बताई जा रही है, हालांकि पुलिस ने किसी भी संप्रदाय की पुष्टि से इनकार किया है।

छेड़छाड़ के आरोप के बाद मौके पर दुकानदारों और राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। लोगों के अनुसार, बुजुर्ग ने युवती और उसके स्वजन से अभद्रता भी की। इस दौरान आक्रोश में आई युवती ने बुजुर्ग को दौड़ाया और पीटा। बाद में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में लिया और आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की।

इस घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसे लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

Releated Posts

सर्वखाप महापंचायत में 11 प्रस्ताव पारित, प्रेम विवाह, लिव-इन और समलैंगिकता का विरोध

मुजफ्फरनगर।हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:ऐतिहासिक गांव सोरम में आयोजित तीन दिवसीय सर्वजातीय सर्वखाप महापंचायत के अंतिम दिन समाज में फैली…

ByByHindustan Mirror News Nov 19, 2025

स्कूटी का कटा 20 लाख का चालान, मालिक ने देखा तो उड़े होश…

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया जब पुलिस ने एक स्कूटी…

ByByHindustan Mirror News Nov 8, 2025

मुजफ्फरनगर में नकली नोटों का बड़ा खुलासा: 15.16 लाख रुपये के नकली नोटों के साथ दो गिरफ्तार

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: मंगलवार 01 जुलाई 2025 मुजफ्फरनगर। फुगाना थाना पुलिस ने नकली नोट छापने और सप्लाई करने…

ByByHindustan Mirror News Jul 1, 2025

बीजेपी नेता संगीत सोम ने उठाए कुर्बानी पर सवाल, कहा- बंद होनी चाहिए यह प्रथा

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ ✑ शुक्रवार 6 जून 2025 मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश), 5 जून 2025 — भारतीय जनता पार्टी…

ByByHindustan Mirror News Jun 6, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top