• Home
  • गोंडा
  • गोंडा: रास्ते के विवाद में पोल्ट्री फार्म संचालक की हत्या, जबरन जहर पिलाने का आरोप
Image

गोंडा: रास्ते के विवाद में पोल्ट्री फार्म संचालक की हत्या, जबरन जहर पिलाने का आरोप

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ ✑ 20 मई : 2025
इलाज के अभाव में तोड़ी दम, पत्नी बेहोश, परिवार में मचा कोहराम

गोंडा जनपद के कौड़िया थाना क्षेत्र अंतर्गत जेठपुरवा पश्चिम पुरवा गांव में रास्ते के विवाद को लेकर सोमवार सुबह दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। गांव के पोल्ट्री फार्म संचालक श्याम सिंह उर्फ बबलू की कुछ लोगों ने बेरहमी से पिटाई कर दी और फिर जबरन उन्हें जहरीला पदार्थ पिला दिया। गंभीर हालत में परिजन उन्हें लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे, लेकिन इलाज शुरू होने से पहले ही उनकी मौत हो गई। मृतक के पिता की तहरीर पर गांव के ही चार लोगों के खिलाफ पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।

श्याम सिंह के छोटे भाई रामनाथ सिंह ने बताया कि 17 मई को गांव के कुछ लोगों द्वारा सार्वजनिक रास्ता बंद किया जा रहा था, जिसका विरोध श्याम सिंह और अन्य ग्रामीणों ने किया था। इस दौरान पुलिस को बुलाकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। आशंका जताई जा रही है कि उसी पुराने विवाद के चलते सोमवार सुबह श्याम सिंह की जान ले ली गई।

तेज बहादुर सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका बेटा श्याम सिंह अपने पोल्ट्री फार्म पर सो रहे थे, तभी गांव के चार लोग वहां पहुंचे और उनकी बेरहमी से पिटाई की। आरोप है कि इसके बाद जबरन उन्हें जहर पिला दिया गया। हमलावर मौके से फरार हो गए। किसी तरह लड़खड़ाते हुए श्याम सिंह घर पहुंचे और अपने परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी। उस वक्त उनके मुंह से झाग निकल रहा था।

रामनाथ सिंह ने बताया कि भाई को लेकर पहले मेडिकल कॉलेज पहुंचे, जहां से उन्हें किसी निजी अस्पताल ले जाने की सलाह दी गई। फिर शहर के एक निजी अस्पताल में गए, लेकिन वहां से भी कोई राहत नहीं मिली। दुखहरण इलाके के एक अस्पताल में ले जाया गया, जहां से उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया गया। दोबारा मेडिकल कॉलेज पहुंचकर रेफर कराने की प्रक्रिया चल रही थी कि श्याम सिंह की मौत हो गई। इलाज के अभाव और व्यवस्था की लचरता पर परिजनों ने गहरा आक्रोश जताया।

श्याम सिंह की मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। पत्नी सरिता सिंह बेसुध होकर गिर पड़ीं। होश आने पर उन्होंने बिलखते हुए कहा, “मेरे बच्चों को अनाथ कर दिया…” बेटियां निधि, क्षमा, श्रद्धा और बेटा अंश पिता की मौत से सदमे में हैं। मृतक के पिता तेज बहादुर सिंह, मां पुष्पा सिंह व अन्य परिजन भी गम में डूबे हैं।

इंस्पेक्टर अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि श्याम सिंह के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतक के पिता की तहरीर पर कमल बहादुर सहित गांव के ही चार लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है और पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

Releated Posts

गोंडा: पुलिस लाइन में फर्जी नियुक्ति पत्र के साथ प्रशिक्षण में शामिल होने वाला युवक गिरफ्तार

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: मंगलवार 24 जून 2025 गोंडा: जिले की पुलिस लाइन में चल रहे प्रशिक्षण कार्यक्रम में…

ByByHindustan Mirror News Jun 24, 2025

गोंडा में प्रधानमंत्री आवास योजना में घोटाला, पूर्व प्रधान, सचिव समेत 17 के खिलाफ मुकदमा दर्ज

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: गुरुवार 19 जून 2025 गोंडा गोंडा। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण (PMAY-G) के तहत अपात्र लोगों…

ByByHindustan Mirror News Jun 19, 2025

गोंडा मुठभेड़ में एक लाख का इनामी बदमाश ढेर, एसओ बाल-बाल बचे

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ ✑ 20 मई : 2025 गोंडा, उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में सोमवार…

ByByHindustan Mirror News May 20, 2025

गोंडा : बरौली गांव में अवैध मदरसे पर चला प्रशासन का बुलडोजर, सरकारी स्कूल की जमीन को कराया मुक्त

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: 7 मई : 2025, गोंडा (उत्तर प्रदेश), 7 मई 2025 – उत्तर प्रदेश के गोंडा…

ByByHindustan Mirror News May 7, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top