• Home
  • Delhi
  • रायबरेली में दलित युवक की पीट-पीटकर हत्या, राहुल गांधी ने कहा – न्याय की लड़ाई में कांग्रेस साथ खड़ी है
Image

रायबरेली में दलित युवक की पीट-पीटकर हत्या, राहुल गांधी ने कहा – न्याय की लड़ाई में कांग्रेस साथ खड़ी है

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

उत्तर प्रदेश के रायबरेली में एक दलित युवक की भीड़ द्वारा पीट-पीटकर हत्या के बाद सियासत गरमा गई है। मृतक की पहचान फतेहपुर निवासी हरिओम के रूप में हुई है, जिसे भीड़ ने ड्रोन चोर समझकर बेरहमी से पीट दिया था। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद कांग्रेस ने राज्य सरकार पर हमला बोला है और न्याय की मांग उठाई है।

रायबरेली सांसद और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पीड़ित परिवार से फोन पर बात की और संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि कांग्रेस इस न्याय की लड़ाई में परिवार के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है। कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने बताया कि राहुल गांधी ने मृतक के पिता और भाई से व्यक्तिगत रूप से बात की और लिंचिंग जैसी घटनाओं पर गहरी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि भारत में हिंसा का सामान्यीकरण बेहद खतरनाक है और दोषियों को सख्त सजा मिलनी चाहिए।

वहीं कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने एक्स (Twitter) पर लिखा कि दलितों के खिलाफ ऐसी दरिंदगी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और राहुल गांधी ने परिवार को हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया है।

इस बीच, रायबरेली पुलिस ने घटना में शामिल पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह ने बताया कि ऊंचाहार थाने के प्रभारी संजय कुमार को लापरवाही के आरोप में हटाया गया है। उन्होंने माना कि इलाके में ड्रोन से जुड़ी अफवाहें पहले से फैल रही थीं।

जानकारी के मुताबिक, हत्या से एक दिन पहले पुलिस ने दो व्यक्तियों—मोहम्मद जुनैद (लखनऊ) और मोहम्मद ओवैश (सीतापुर)—को बिना अनुमति ड्रोन उड़ाने के आरोप में पकड़ा था, जिससे ग्रामीणों में भ्रम और डर का माहौल बन गया था।

Releated Posts

संजय निषाद मंच पर रो पड़े, 2027 चुनाव से पहले सियासत गरम; अखिलेश यादव का तंज

गोरखपुर रैली में भावुक हुए संजय निषादउत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री और निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.…

ByByHindustan Mirror News Mar 23, 2026

1 अप्रैल से बदले टैक्स नियम: सैलरी, HRA और EV भत्तों पर सीधा असर

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: नई टैक्स व्यवस्था लागू, पारदर्शिता पर जोर1 अप्रैल 2026 से ‘इनकम टैक्स रूल्स 2026’ लागू…

ByByHindustan Mirror News Mar 22, 2026

देश में LPG संकट खत्म होने की ओर, अमेरिका-रूस से गैस लेकर पहुंचे बड़े कार्गो शिप

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: नई दिल्ली: भारत में रसोई गैस (LPG) की संभावित कमी अब खत्म होती नजर आ…

ByByHindustan Mirror News Mar 22, 2026

मिडिल ईस्ट तनाव पर PM मोदी की हाई-लेवल बैठक, ऊर्जा सुरक्षा पर फोकस

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: नई दिल्ली: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार शाम…

ByByHindustan Mirror News Mar 22, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top