• Home
  • अलीगढ
  • अलीगढ़: दारू पीकर पति ने पत्नी की गर्दन काटी, बचाने आई बहन पर भी चाकू से किया हमला
Image

अलीगढ़: दारू पीकर पति ने पत्नी की गर्दन काटी, बचाने आई बहन पर भी चाकू से किया हमला

हिन्दुस्तान मिरर | 26 जुलाई 2025

अलीगढ़। रोरावर थाना क्षेत्र के जलालपुर स्थित मलिक चौक में गुरुवार देर रात शराब के नशे में धुत एक पति ने वहशी रूप दिखाते हुए पहले पत्नी पर जानलेवा हमला किया और फिर बचाने आई उसकी बहन को भी चाकू से घायल कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी विजय और उसकी पत्नी ऊषा की शादी को करीब 10 वर्ष हो चुके हैं। उनके तीन बच्चे भी हैं। अक्सर घरेलू कलह होती रहती थी, लेकिन गुरुवार को विजय ने शराब पी रखी थी। नशे में धुत होकर उसने ऊषा के साथ जमकर झगड़ा किया और फिर अचानक चाकू उठाकर उसकी गर्दन पर हमला कर दिया।

गंभीर रूप से घायल ऊषा ने किसी तरह अपनी बहन मीना को फोन किया। जब मीना मौके पर पहुंची और बहन को बचाने का प्रयास किया तो विजय ने उस पर भी चाकू से हमला कर दिया। मीना भी गंभीर रूप से घायल हो गई।

चीखपुकार सुनकर पड़ोसी एकत्र हो गए और पुलिस को सूचना दी। दोनों घायल महिलाओं को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने आरोपी विजय को हिरासत में ले लिया है और गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना रोरावर प्रभारी ने बताया कि शुरुआती जांच में शराब के नशे और पारिवारिक विवाद को घटना का कारण माना जा रहा है।

घटना के बाद पूरे मोहल्ले में सनसनी फैल गई है और लोग दहशत में हैं।

Releated Posts

कैशलेस इलाज से इनकार और क्लेम रिजेक्ट, बीमित परेशान होकर पहुंच रहे कंज्यूमर कोर्ट

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: दस्तावेज पूरे, फिर भी अस्पताल में कैशलेस सुविधा नहींजबलपुर। स्वास्थ्य बीमा के नाम पर आम…

ByByHindustan Mirror News Feb 4, 2026

मिडिल क्लास और टैक्सपेयर्स को बड़ी राहत, 14 ऐलान जो सीधे जेब पर डालेंगे असर

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:इनकम टैक्स स्लैब में बदलाव नहीं, लेकिन नियम आसान, टैक्स बोझ हल्का करने की कोशिश केंद्रीय…

ByByHindustan Mirror News Feb 4, 2026

यूपी पुलिस को बड़ी कामयाबी: वाराणसी मुठभेड़ में एक लाख का इनामी कॉन्ट्रैक्ट किलर ढेर

वाराणसी।हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:उत्तर प्रदेश पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) को बड़ी सफलता मिली है। मंगलवार देर रात…

ByByHindustan Mirror News Feb 4, 2026

ऑनलाइन गेमिंग पर पाबंदी से बौखलाई तीन बहनें, 9वीं मंजिल से लगाई छलांग, मौत

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: परिवार की रोक-टोक से उपजा तनावउत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक बेहद दुखद और चिंताजनक…

ByByHindustan Mirror News Feb 4, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top