• Home
  • आगरा
  • आगरा: अहिल्याबाई होल्कर की विरासत को सलाम, आगरा में हुआ त्रिशताब्दी जयंती समारोह
Image

आगरा: अहिल्याबाई होल्कर की विरासत को सलाम, आगरा में हुआ त्रिशताब्दी जयंती समारोह

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ ✑ रविवार 1 जून 2025

आगरा के जीआईसी मैदान में रविवार को राजमाता अहिल्याबाई होल्कर की त्रिशताब्दी जयंती समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय सहित विभिन्न राज्यों के राज्यपाल, मंत्री और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और उनकी पत्नी दिल्ली से विशेष विमान से दोपहर 1:40 बजे खेरिया एयरपोर्ट पहुंचे, जहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनका स्वागत किया। इसके बाद वे जीआईसी मैदान के लिए रवाना हुए। हरियाणा के राज्यपाल भी दोपहर 2 बजे समारोह स्थल पहुंचे।

कार्यक्रम में उप राष्ट्रपति और मुख्यमंत्री ने मंच से जनसमूह को संबोधित किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर ने 300 साल पहले ही विदेशी आक्रांताओं से नष्ट मंदिरों के पुनर्स्थापना का कार्य किया था, जो आज भी प्रेरणादायक है। उन्होंने यह भी बताया कि प्रदेश में लोकमाता के नाम पर सात महिला हॉस्टल बनाए जा रहे हैं और जल्द ही आगरा में अहिल्याबाई के नाम पर कई घोषणाएं होंगी।

केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने ‘अहिल्या के लोग’ नामक राष्ट्रीय संगठन के गठन की घोषणा की, जो सामूहिक विवाह, मेधावी छात्रों की सहायता और धार्मिक स्थलों के पुनरोद्धार में काम करेगा। उन्होंने जाति प्रमाण-पत्र से जुड़ी समस्याओं के समाधान हेतु भी उप राष्ट्रपति से मदद की अपील की।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोकमाता के आत्मरक्षा के गुर सिखाने की बात करते हुए कहा कि भारत की सैन्य सफलताएं इसी परंपरा की देन हैं। उन्होंने उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था सुधार और माफिया नियंत्रण का भी उल्लेख किया।

Releated Posts

आगरा: फ्रीगंज में लकड़ी के गोदाम में भीषण आग, दमकल की तीन गाड़ियों ने ढाई घंटे में पाया काबू

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: सुबह लगी आग से मचा हड़कंपआगरा के फ्रीगंज क्षेत्र में शनिवार सुबह एक बड़े हादसे…

ByByHindustan Mirror News Jan 4, 2026

हादसा: आगरा में बेकाबू कार ने ली पांच की जान, पुलिस की सूझबूझ से टला बवाल

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: आगरा में शुक्रवार रात हुए भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी।…

ByByHindustan Mirror News Oct 25, 2025

स्मॉग ने ढका आगरा, अलीगढ़ में AQI खतरनाक श्रेणी में’

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: दिवाली की आतिशबाजी और पराली जलाने के चलते उत्तर भारत के कई शहरों में वायु…

ByByHindustan Mirror News Oct 22, 2025

इनकम टैक्स के नाम पर उद्योगपति पूरन डावर से मांगी 5 करोड़ की फिरौती, पुलिस ने दो को लिया हिरासत में

आगरा, हिन्दुस्तान मिरर न्यूज।आगरा में जूता उद्योग से जुड़े मशहूर उद्योगपति और फुटवियर, चमड़ा उद्योग विकास परिषद के…

ByByHindustan Mirror News Oct 13, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top