• Home
  • अलीगढ
  • एआईजी स्टाम्प कार्यालय का हुआ लोकार्पण: जनता को मिली आधुनिक सुविधाओं से युक्त नई इमारत
Image

एआईजी स्टाम्प कार्यालय का हुआ लोकार्पण: जनता को मिली आधुनिक सुविधाओं से युक्त नई इमारत

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

अलीगढ़, 12 नवम्बर 2025 : प्रदेश के स्टाम्प राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री रवींद्र जायसवाल ने बुधवार को लखनऊ से वर्चुअल माध्यम से अलीगढ़ कलक्ट्रैट स्थित एआईजी स्टाम्प कार्यालय के नवीन भवन का लोकार्पण किया। इस अवसर पर जिला

DM श्री संजीव रंजन ने स्थानीय स्तर पर फीता काटकर एवं पट्टिका अनावरण करते हुए भवन को जनता को समर्पित किया।

डीएम संजीव रंजन ने बताया कि पहले यह कार्यालय कलक्ट्रैट परिसर के भीतर संचालित था, जिसे अब मुख्य द्वार के समीप स्थानांतरित कर आधुनिक भवन में शुरू किया गया है। उन्होंने कहा कि नया भवन सुदृढ़ीकरण और कायाकल्प की मिसाल है, जिससे जनता को सुव्यवस्थित, पारदर्शी और त्वरित सेवाएं प्राप्त होंगी।

डीआईजी स्टाम्प एस.एस. यादव ने कहा कि नए कार्यालय से प्रशासनिक व्यवस्थाओं में सुधार के साथ नागरिकों को बैठने व कार्य निष्पादन हेतु बेहतर वातावरण मिलेगा। वहीं, एआईजी स्टाम्प बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि जहां पूर्व में डूडा कार्यालय संचालित होता था, अब वहीं पर सहायक महानिरीक्षक निबंधन/सहायक आयुक्त स्टाम्प कार्यालय कार्य करेगा।

उन्होंने बताया कि बुधवार को प्रदेश के पाँच जिलों में एआईजी एवं उपनिबंधक स्टाम्प भवनों का लोकार्पण एक साथ किया गया। इस मौके पर एडीएम वित्त प्रमोद कुमार, एडीएम प्रशासन पंकज कुमार, एडीएम सिटी किंशुक श्रीवास्तव, एआईजी हाथरस के.के. यादव, एआईजी एटा मुकेश सागर, एआईजी कासगंज मसूद अहमद, ईडीएम मनोज कुमार, एडी इंफॉर्मेशन संदीप कुमार सहित कलक्ट्रैट स्टाफ उपस्थित रहा।

Releated Posts

IAS रिंकू सिंह राही का इस्तीफा, लंबे समय से पोस्टिंग न मिलने पर लिया फैसला

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: लंबे समय से पोस्टिंग न मिलने पर लिया फैसलाउत्तर प्रदेश कैडर के 2022 बैच के…

ByByHindustan Mirror News Mar 31, 2026

जेवर एयरपोर्ट के पास एडीए की पहली औद्योगिक योजना को मंजूरी, 400 करोड़ बजट प्रस्तावित

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: अलीगढ़ में विकास को नई रफ्तार देने की तैयारी अलीगढ़ विकास प्राधिकरण (एडीए) ने वित्तीय…

ByByHindustan Mirror News Mar 31, 2026

उत्तर प्रदेश में 27 आईपीएस अफसरों के तबादले, 13 जिलों के बदले पुलिस कप्तान, देखें लिस्ट..

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: शासन ने सोमवार को 13 जिलों के पुलिस कप्तान समेत 27 आईपीएस अफसरों का तबादला…

ByByHindustan Mirror News Mar 30, 2026

AMU की सभी ख़बरें सिर्फ 1 क्लिक पर 30-3-2026

1. ओलंपियन जफर इकबाल को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्डजफर इकबाल को ‘मेजर ध्यानचंद लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड 2025’ से सम्मानित…

ByByHindustan Mirror News Mar 30, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top