• Home
  • अलीगढ
  • अलीगढ़ में महाशिवरात्रि पर पर रहेगा रूट डायवर्जन, जरूरी होने पर ही घर से निकलें
Image

अलीगढ़ में महाशिवरात्रि पर पर रहेगा रूट डायवर्जन, जरूरी होने पर ही घर से निकलें

14 फरवरी सुबह 8 बजे से 15 फरवरी रात 12 बजे तक रहेगी विशेष व्यवस्था

अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। 15 फरवरी को महाशिवरात्रि का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर शिवालयों में सुबह से ही जलाभिषेक और पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ेगी। कांवड़ियों के बढ़ते आवागमन और भीड़ को देखते हुए पुलिस-प्रशासन ने 14 फरवरी सुबह 8 बजे से 15 फरवरी रात 12 बजे तक शहर में व्यापक रूट डायवर्जन लागू किया है। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि घर से निकलने से पहले निर्धारित मार्गों की जानकारी अवश्य कर लें।

भारी व कामर्शियल वाहनों पर रहेगा प्रतिबंध

दिल्ली और खुर्जा की ओर से अलीगढ़ शहर होते हुए खैरेश्वर चौराहा की तरफ आने वाले सभी भारी और कामर्शियल वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। ऐसे वाहन जिन्हें एटा, कानपुर, आगरा या मथुरा की ओर जाना है, उन्हें वैकल्पिक मार्गों से भेजा जाएगा।

टप्पल चेंजर की ओर से खैर और अलीगढ़ शहर की तरफ आने वाले भारी वाहन भी खैरेश्वर चौराहा की ओर प्रवेश नहीं कर सकेंगे।

गौमत की ओर से शहर की तरफ आने वाले वाहन गौमत चौराहे से ही डायवर्ट कर दिए जाएंगे।

रामघाट रोड पर अतरौली से अलीगढ़ शहर की ओर आने वाले सभी भारी वाणिज्यिक वाहन कवासी चौराहा की तरफ प्रतिबंधित रहेंगे।

प्रमुख मार्गों पर कांवड़ियों का आवागमन

महाशिवरात्रि से पूर्व ही जीटी रोड, रामघाट रोड, अनूपशहर रोड, मथुरा रोड और आगरा रोड पर कांवड़ियों का आवागमन शुरू हो जाएगा। कांवड़ियों की सुरक्षा और सुगम यात्रा के लिए अलग-अलग मार्ग निर्धारित किए गए हैं।

खेरेश्वर महादेव मंदिर के प्रमुख मार्ग

क्वार्सी चौराहे से रामबाग, किशनपुर, गांधी आई तिराहा, सेंटर प्वाइंट, एसबीआई तिराहा, सुभाष चौक, तस्वीर महल, जेलपुल, तहसील तिराहा, सारसौल, नादापुल होते हुए खैरेश्वर धाम तक मार्ग निर्धारित किया गया है।

दूसरा मार्ग क्वार्सी चौराहे से दुबे पड़ाव, अचलताल, हाथरस अड्डा, सासनीगेट चौराहा होते हुए मथुरा रोड तक रहेगा।


कांवड़ियों के लिए निर्धारित छह प्रमुख मार्ग

मार्ग 1: रामघाट बुलंदशहर से ग्राम जरगवा, महमूदपुर, जिरौलीघूम सिंह, रायपुर, दलपतपुर, पिलुखनी, अतरौली, साधू आश्रम, हरदुआगंज, तालानगरी होते हुए क्वार्सी चौराहा।

मार्ग 2: क्वार्सी चौराहा से रामघाट रोड, दुबे पड़ाव, हाथरस अड्डा, सासनीगेट चौराहा होते हुए आगरा रोड मडराक और इगलास से मथुरा की ओर।

मार्ग 3: क्वार्सी चौराहा से जीवनगढ़ पुलिया, महेशपुर तिराहा, एफएम टावर, नगला पटवारी, बरौला पुल, सारसौल चौराहा, नादापुल होते हुए खैरेश्वर धाम।

मार्ग 4: अनूपशहर-बुलंदशहर की ओर से आने वाले कांवड़िए जवा, छेरत, महेशपुर तिराहा, बरौला पुल, सारसौल चौराहा होते हुए खैरेश्वर धाम।

मार्ग 5: सांकरा गंगा घाट क्षेत्र से दादों, छर्रा, अकराबाद होते हुए विजयगढ़ और हाथरस की ओर।

मार्ग 6: बुलंदशहर की ओर से जिरौली धूम सिंह, लोहगढ़, गहतोली होते हुए बिजौली की ओर प्रस्थान।


प्रशासन की अपील

प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि यातायात नियमों का पालन करें, निर्धारित मार्गों का उपयोग करें और अनावश्यक रूप से प्रतिबंधित क्षेत्रों में प्रवेश न करें। इससे कांवड़ियों की यात्रा सुगम होगी और शहर में यातायात व्यवस्था भी सुचारु बनी रहेगी।

Releated Posts

बकाया ई-चालान पर वाहन हो सकता है जब्त

सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों को वसूली के लिए सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए अलीगढ़। सुप्रीम कोर्ट ने…

ByByHindustan Mirror News Oct 1, 2026

रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में POCSO Act के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : अलीगढ़। रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में मंगलवार को विद्यार्थियों को बाल सुरक्षा एवं उनके…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

यूपी में नहीं चलेंगे हुक्का बार, हाईकोर्ट ने खारिज की स्मोकिंग एरिया की दलील

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : हुक्का तैयार करना और उपकरण उपलब्ध कराना भी सर्विस का हिस्सा, गैर-धूम्रपान करने वालों…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

तेज हवा के साथ हुई बारिश से कई इलाकों में फसल को नुकसान, मंडियों में भीगा धान; 72 घंटे में फसल क्षति की सूचना देने की अपील

अलीगढ़, हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :। शुक्रवार रात शुरू हुई हल्की बारिश आधी रात के बाद रिमझिम और शनिवार…

ByByHindustan Mirror News Sep 27, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *