हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:
अलीगढ़।
ऑल इंडिया स्मॉल एंड मीडियम न्यूज पेपर्स फेडरेशन (ए.आई.एस.एम.एन.एफ.), नई दिल्ली की जिला अलीगढ़ इकाई का गठन मंगलवार को गांधी पार्क चौराहा स्थित सिटी क्लब में संपन्न हुआ। इस अवसर पर फेडरेशन से जुड़े पदाधिकारियों और सदस्यों में उत्साह देखने को मिला।

28 जनवरी को होगा प्रांतीय सम्मेलन
ए.आई.एस.एम.एन. फेडरेशन के अलीगढ़ मंडल अध्यक्ष डॉ. पंकज धीरज ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष स. गुरिंदर सिंह (दिल्ली), राष्ट्रीय महासचिव अशोक कुमार नवरत्न (लखनऊ) तथा प्रदेश अध्यक्ष सुहेब अहमद (गोरखपुर) के निर्देश पर 28 जनवरी को अलीगढ़ प्रदर्शनी स्थल पर प्रस्तावित प्रांतीय सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह सम्मेलन ऐतिहासिक होगा, जिसमें देश और प्रदेश से अनेक गणमान्य अतिथि भाग लेंगे।
जिला इकाई में पदाधिकारियों की घोषणा
अलीगढ़ मंडल महासचिव योगेश भारद्वाज ने जानकारी दी कि मंडल अध्यक्ष के निर्देश पर जिला अलीगढ़ इकाई का गठन किया गया है। इसमें जितेंद्र वार्ष्णेय को अध्यक्ष, मुकेश कुमार सिंह को महासचिव तथा प्रशांत हितैषी को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजीव शर्मा, उपाध्यक्ष प्रतीक सुहृद व बी.एन. शर्मा बनाए गए। सचिव पद पर जाकिर भारती और हरि सिंह यादव को जिम्मेदारी सौंपी गई।
सलाहकार व आमंत्रित सदस्य
कार्यकारिणी सदस्य के रूप में देवेंद्र सिंह पाल, प्रतीक वार्ष्णेय, पुष्पेंद्र सिंह और दीपक राजपूत को शामिल किया गया। वहीं बालकिशन बल्लो, विवेक वार्ष्णेय, अक्षय गुप्ता और सतवीर यादव को आमंत्रित सदस्य बनाया गया। सलाहकार मंडल में सुबोध सुहृद, संजय कुमार, सुरेंद्र कुमार शर्मा, आर.पी. शर्मा और कुं. आरिफ अली को शामिल किया गया है।
पदाधिकारियों की नियुक्ति के बाद सभी को सम्मानित किया गया।
















