• Home
  • मैनपुरी
  • कोरोना के नए वैरिएंट को लेकर अलर्ट: स्वास्थ्य कर्मियों की छुट्टियां रद्द, अस्पतालों को किया गया एक्टिव
Image

कोरोना के नए वैरिएंट को लेकर अलर्ट: स्वास्थ्य कर्मियों की छुट्टियां रद्द, अस्पतालों को किया गया एक्टिव

मैनपुरी: कोरोना के नए वैरिएंट के मामलों को देखते हुए प्रदेश सरकार ने सतर्कता बढ़ा दी है। शासन ने राज्य भर के सभी जिला अस्पतालों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में मैनपुरी जिले में भी स्वास्थ्य विभाग को पूरी तरह सक्रिय कर दिया गया है। जिले के सीएमओ डॉ. आर.सी. गुप्ता ने बताया कि शासन के निर्देश पर जिले में सभी स्वास्थ्य कर्मियों की छुट्टियां निरस्त कर दी गई हैं। केवल अपरिहार्य कारणों की स्थिति में ही छुट्टी दी जाएगी।

सर्दी-जुकाम और सांस लेने में तकलीफ वाले मरीजों की जांच अनिवार्य

शासन ने निर्देश दिए हैं कि सर्दी, जुकाम और सांस लेने में तकलीफ की शिकायत लेकर आने वाले मरीजों की अनिवार्य रूप से जांच कराई जाए। साथ ही कोरोना जैसे लक्षण वाले बाहरी व्यक्तियों पर भी विशेष निगरानी रखने के आदेश दिए गए हैं।

ब्लॉक स्तर के अस्पतालों को किया गया अलर्ट पर

प्रत्येक ब्लॉक स्तर के अस्पतालों को सक्रिय रखने के निर्देश दिए गए हैं। अस्पतालों में कम से कम 10 बेड कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए आरक्षित रखने होंगे। ऑक्सीजन और कंसंट्रेटर की समुचित व्यवस्था बनाए रखने को कहा गया है।

कोरोना जांच किट जल्द होगी उपलब्ध

जिले में फिलहाल कोरोना की जांच की सुविधा नहीं है, क्योंकि जांच किट उपलब्ध नहीं हैं। सीएमओ डॉ. आर.सी. गुप्ता ने बताया कि किट की खरीद के लिए जेम पोर्टल पर ऑर्डर बुक करा दिया गया है और जल्द ही जिले में किट उपलब्ध होंगी। किट मिलते ही जिले में जांच शुरू कराई जाएगी।

कोविड लेवल-2 अस्पताल फिर होगा सक्रिय

स्वास्थ्य विभाग ने एहतियातन कोविड लेवल-2 अस्पताल को पुनः सक्रिय करने का फैसला लिया है। यहां तैनात स्टाफ को बेड, ऑक्सीजन सप्लाई और अन्य व्यवस्थाओं की नियमित जांच के निर्देश दिए गए हैं। किसी भी प्रकार की कमी मिलने पर उसे तुरंत दूर करने को कहा गया है।

Releated Posts

मैनपुरी: मंदिर में पूजा कर रही छात्रा पर एकतरफा प्रेमी का जानलेवा हमला, हालत गंभीर

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: 26 जुलाई 2025 मैनपुरी, लखनऊ। जिले के मोहल्ला बजरिया स्थित एक शिव मंदिर में बुधवार…

ByByHindustan Mirror News Jul 26, 2025

मैनपुरी: खेलते समय बोरवेल में गिरा 5 वर्षीय मासूम, गर्दन कटने से हुई दर्दनाक मौत

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ ✑ शनिवार 7 जून 2025 मैनपुरी: मैनपुरी जनपद के थाना कुरावली क्षेत्र के गांव अकबरपुर…

ByByHindustan Mirror News Jun 7, 2025

मैनपुरी: महंत सुरेंद्र दास की अंत्येष्टि को लेकर भिड़े दो पक्ष, आश्रम सील

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ ✑ शनिवार 7 जून 2025 मैनपुरी: मैनपुरी के किशनी कस्बे के जटपुरा चौराहे स्थित रामजानकी…

ByByHindustan Mirror News Jun 7, 2025

मैनपुरी: बेटी की शादी से पहले, मां की सीने में मारी गोली, आरोपी देवरानी का भाई गिरफ्तार

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ ✑ सोमवार 2 जून 2025 मैनपुरी (उत्तर प्रदेश)। जिले के कुरावली थाना क्षेत्र के जखौआ…

ByByHindustan Mirror News Jun 2, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top