• Home
  • अलीगढ
  • अलीगढ़: हिस्ट्रीशीटर ने सीएम को खून से लिखा पत्र, बोला- मकान और बेटा बेचने को मजबूर
Image

अलीगढ़: हिस्ट्रीशीटर ने सीएम को खून से लिखा पत्र, बोला- मकान और बेटा बेचने को मजबूर

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

अलीगढ़। गांधीपार्क क्षेत्र के टीचर्स कॉलोनी निवासी संतोष कुमार, जो हिस्ट्रीशीटर बताए जाते हैं, ने मुख्यमंत्री को खून से पत्र लिखकर न्याय की गुहार लगाई है। संतोष का आरोप है कि 21 अगस्त को उसके घर पर फायरिंग हुई थी। जब वह थाने पहुंचा तो दरोगा ने मुकदमा दर्ज करने के एवज में 20 हजार रुपये की रिश्वत मांगी। संतोष का कहना है कि उसके पास इतने पैसे नहीं हैं, ऐसे में वह अपना मकान और बेटे तक को बेचने को मजबूर है। उसने वीडियो जारी कर कहा कि जब तक उसकी गुहार मुख्यमंत्री तक पहुंचेगी, तब तक शायद वह जीवित भी न रहे।

पुलिस के अनुसार, संतोष हिस्ट्रीशीटर है और उसके खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास व अपहरण जैसे सात गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। सीओ द्वितीय कमलेश कुमार का कहना है कि पूर्व में भी उसने अपने प्रतिद्वंद्वियों पर झूठे मुकदमे कराए हैं। पुलिस का मानना है कि वह एक और झूठा केस दर्ज कराने का प्रयास कर रहा है। जांच में आरोप सही पाए जाने पर कार्रवाई होगी, अन्यथा संतोष के खिलाफ ही सख्त कदम उठाए जाएंगे।

Releated Posts

अलीगढ़ में सख्त पहरे के बीच मनी होली, प्रतिबंध के बावजूद खुले में छलके जाम

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: सुरक्षा के बीच रंगों का उत्साह अलीगढ़ में रंगों का पर्व होली श्रद्धा और उत्साह…

ByByHindustan Mirror News Mar 3, 2026

एएमयू में आयतुल्लाह अली खामेनेई के समर्थन में मार्च का पोस्टर वायरल

अलीगढ़।हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: सोशल मीडिया पर एक पोस्टर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें 3 मार्च 2026…

ByByHindustan Mirror News Mar 3, 2026

1 मार्च से बंद हो जाएगा WhatsApp? SIM-Binding नियम पर सरकार सख्त, करोड़ों यूजर्स पर असर संभव

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: सरकार का साफ रुख: एक्टिव SIM से जुड़ा रहेगा अकाउंट 1 मार्च से मैसेजिंग ऐप्स…

ByByHindustan Mirror News Feb 27, 2026

AMU की सभी ख़बरें सिर्फ 1 क्लिक पर 27-2-2026

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के जेएनएमसी में उन्नत कॉर्नियल क्रॉस-लिंकिंग सुविधा शुरू जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के नेत्र रोग…

ByByHindustan Mirror News Feb 27, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top