• Home
  • अलीगढ
  • अलीगढ़ – मथुरा हाईवे का होगा चौड़ीकरण
Image

अलीगढ़ – मथुरा हाईवे का होगा चौड़ीकरण

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज,28 जून 2025

अलीगढ़। अलीगढ़ से मथुरा की ओर यात्रा करने वालों के लिए राहत की खबर है। अब सासनीगेट चौराहे से इगलास होते हुए बिचपुरी तक का मार्ग चौड़ा किया जाएगा। इस स्टेट हाईवे (राज्यमार्ग-80) के चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण के लिए पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड-1 ने प्रस्ताव तैयार कर लिया है। इस पर लगभग 120 करोड़ रुपये की लागत आएगी। प्रस्तावित चौड़ीकरण की कुल लंबाई 27.800 किलोमीटर होगी।

यह मार्ग न केवल अलीगढ़ और मथुरा को जोड़ता है, बल्कि वृंदावन, दिल्ली, बरेली, बदायूं और मुरादाबाद जैसे कई जिलों के श्रद्धालु भी इसी रास्ते से यात्रा करते हैं। अलीगढ़ में पूजन सामग्री और ठाकुर जी की पोशाकें बनती हैं, जो वृंदावन-मथुरा भेजी जाती हैं, जिससे यह मार्ग व्यापारिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है।

इस समय यह मार्ग मात्र 7 मीटर चौड़ा है, जबकि इसकी जरूरत 14 मीटर की है। फिलहाल इसे 10 मीटर तक चौड़ा किया जाएगा। मार्ग में आने वाले पेड़ों के छपान, पातन और वृक्षारोपण के लिए वन विभाग से एस्टीमेट मांगा गया है ताकि प्रस्ताव को शासन को भेजा जा सके।

शहर के बाकी मार्ग जैसे जीटी रोड, मुरादाबाद हाईवे, आगरा रोड और रामघाट रोड या तो फोरलेन बन चुके हैं या बनने की प्रक्रिया में हैं। केवल यही मार्ग अब तक दो लेन का है।

बिचपुरी से मथुरा की दूरी केवल 34 किमी है। चौड़ीकरण से मथुरा पहुंचना और आसान होगा। इससे हर दिन 25 से 30 हजार लोगों को लाभ मिलेगा। यह योजना धार्मिक, सामाजिक और आर्थिक दृष्टि से बेहद अहम मानी जा रही है।

Releated Posts

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, पांच गाड़ियां आपस में टकराईं

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: तेज रफ्तार और अचानक ब्रेक बना हादसे की वजहदिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे पर उस समय अफरा-तफरी मच…

ByByHindustan Mirror News Apr 12, 2026

सीएम युवा योजना से बदली तस्वीर: यूपी में स्टार्टअप की तेज रफ्तार

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: अलीगढ़/लखनऊ। उत्तर प्रदेश में युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बड़ा बदलाव देखने को…

ByByHindustan Mirror News Apr 12, 2026

थाना रोरावर का एसपी सिटी ने किया औचक निरीक्षण

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: अलीगढ़। पुलिस अधीक्षक नगर श्री आदित्य बंसल ने शनिवार को थाना रोरावर का औचक निरीक्षण…

ByByHindustan Mirror News Apr 11, 2026

AMU की सभी ख़बरें सिर्फ 1 क्लिक पर 11-4-2026

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: प्रेल्यूड 2026 में उमड़ा जनसैलाब अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में फ्यूजन संगीत क्लब द्वारा आयोजित प्रेल्यूड…

ByByHindustan Mirror News Apr 11, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top