• Home
  • अलीगढ
  • अलीगढ़: ट्रैक्टर-ट्रॉली ने रौंदे दो दूधिए, बबलू और आलोक की मौके पर मौत

अलीगढ़: ट्रैक्टर-ट्रॉली ने रौंदे दो दूधिए, बबलू और आलोक की मौके पर मौत

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:गुरुवार 3 जुलाई 2025

अलीगढ़ के अकराबाद थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर गांव में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने सड़क किनारे खड़े दो दूधियों को रौंद दिया, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। मृतकों की पहचान 30 वर्षीय बबलू यादव और 18 वर्षीय आलोक यादव के रूप में हुई है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों दूधिए सुबह दूध बांटने के बाद गांव के बाहर सड़क किनारे खड़े होकर आपस में बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर उन पर चढ़ गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली का चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही अकराबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

दुर्घटना की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। गांव में मातम पसरा हुआ है और परिजन गहरे सदमे में हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार चालक की तलाश जारी है।

स्थानीय लोगों ने हादसे के बाद प्रशासन से सड़क सुरक्षा के उपाय बढ़ाने और दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

Ask ChatGPT

Releated Posts

स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, जांच में निकला 5 लाख फर्जी ईमेल ID का खेल; कानपुर से आरोपी गिरफ्तार

नोएडा, दिल्ली और गुरुग्राम के स्कूलों को धमकी देने वाले ईमेल से जुड़ा कनेक्शन; पाकिस्तान-बांग्लादेश समेत कई देशों…

ByByHindustan Mirror News Oct 29, 2026

नौ मिठाई विक्रेताओं के यहां छापे,श्री राधे स्वीट्स का लाइसेंस निलंबित, 103 किलो मिठाई नष्ट

उत्पादन और बिक्री पर रोक; 15 नमूने जांच के लिए लिए अलीगढ़, ।हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : त्योहारों के…

ByByHindustan Mirror News Oct 29, 2026

कांग्रेस ने मांगीं 172 सीटें, सपा सिर्फ 12-14 सीट देने के पक्ष में!

सपा 50 से 60 सीटें देने के पक्ष में, पश्चिमी यूपी में कांग्रेस को 12 से 14 सीटें…

ByByHindustan Mirror News Oct 24, 2026

यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 5 से 24 फरवरी तक, विषयवार कार्यक्रम जारी

हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों में होंगी आयोजित, 12 अक्टूबर को बोर्ड सचिव ने जारी किया…

ByByHindustan Mirror News Oct 13, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *