• Home
  • उत्तर प्रदेश
  • कांवड़ यात्रा के चलते 18 से 23 जुलाई तक सभी शिक्षण संस्थान बंद
Image

कांवड़ यात्रा के चलते 18 से 23 जुलाई तक सभी शिक्षण संस्थान बंद

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:15 जुलाई 2025

सहारनपुर — कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ और सुरक्षा व्यवस्थाओं को ध्यान में रखते हुए सहारनपुर जिलाधिकारी मनीष बंसल ने जिले के सभी शिक्षण संस्थानों में 18 जुलाई से 23 जुलाई तक अवकाश घोषित कर दिया है।

जिलाधिकारी ने बताया कि यह निर्णय कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने के उद्देश्य से लिया गया है। प्रशासन के अनुसार, इस दौरान सहारनपुर जिले से लाखों कांवड़िये गुजरते हैं, जिससे यातायात और सुरक्षा व्यवस्था प्रभावित होती है। भीड़ नियंत्रण और व्यवस्था बनाए रखने के लिए शिक्षण संस्थानों को अस्थायी रूप से बंद रखने का निर्णय लिया गया है।

यह आदेश जिले के सभी प्रकार के स्कूलों और कॉलेजों पर लागू होगा, जिनमें परिषदीय स्कूल, सहायता प्राप्त प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय, राजकीय व अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालय, माध्यमिक शिक्षा परिषद से मान्यता प्राप्त वित्त विहीन विद्यालय, सीबीएसई, आईसीएसई, संस्कृत बोर्ड, मदरसा बोर्ड से मान्यता प्राप्त विद्यालय, डिग्री कॉलेज और तकनीकी शिक्षण संस्थान शामिल हैं।

डीएम बंसल ने हिंदुस्तान मिरर से बातचीत में कहा कि छात्रों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह कदम उठाया गया है। साथ ही यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि यात्रा के दौरान प्रशासनिक और पुलिस बल पूरे जिले में मुस्तैद रहें, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति से बचा जा सके।

प्रशासन ने अभिभावकों और स्कूल प्रबंधन से सहयोग की अपील की है, ताकि यह धार्मिक यात्रा शांतिपूर्ण वातावरण में पूरी हो सके। यात्रा समाप्ति के बाद सभी शिक्षण संस्थान 24 जुलाई से पुनः सामान्य रूप से खुल जाएंगे।

Releated Posts

कांग्रेस ने मांगीं 172 सीटें, सपा सिर्फ 12-14 सीट देने के पक्ष में!

सपा 50 से 60 सीटें देने के पक्ष में, पश्चिमी यूपी में कांग्रेस को 12 से 14 सीटें…

ByByHindustan Mirror News Oct 24, 2026

यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 5 से 24 फरवरी तक, विषयवार कार्यक्रम जारी

हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों में होंगी आयोजित, 12 अक्टूबर को बोर्ड सचिव ने जारी किया…

ByByHindustan Mirror News Oct 13, 2026

शारदीय नवरात्रि प्रारम्भ, पहले दिन मां शैलपुत्री की आराधना कैसे करें ?

घटस्थापना के साथ नौ दिवसीय पर्व शुरू, सुख-समृद्धि और आरोग्य की कामना से भक्त करेंगे पूजा-अर्चना नई दिल्ली,…

ByByHindustan Mirror News Oct 11, 2026

शारदीय नवरात्र इस बार 10 दिन के, सप्तमी दो दिन; 20 अक्तूबर को दशहरा

11 अक्तूबर से शुरू होंगे नवरात्र, मां दुर्गा का हाथी पर आगमन शुभता और समृद्धि का प्रतीक अलीगढ़।हिन्दुस्तान…

ByByHindustan Mirror News Oct 10, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *