• Home
  • अंबेडकरनगर
  • अंबेडकरनगर: सीएम योगी ने किया 1184 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास
Image

अंबेडकरनगर: सीएम योगी ने किया 1184 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास

किसानों को दी 561.86 करोड़ की सहायता

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: सोमवार 16 जून 2025

अंबेडकरनगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को करीब तीन घंटे के दौरे पर अंबेडकरनगर पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले शिवबाबा धाम में दर्शन-पूजन किया। इस दौरान सीएम ने 1184 करोड़ रुपये की 194 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया, साथ ही कृषक दुर्घटना बीमा योजना के लाभार्थियों को 561.86 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की।

जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि अकबरपुर बस स्टेशन का नाम अब शिवबाबा धाम बस स्टेशन होगा। उन्होंने कहा, “उत्तर प्रदेश अब बीमारू नहीं, बल्कि अग्रणी राज्य है। पहले सरकारी नौकरियों में लूट-खसोट होती थी, लेकिन अब पारदर्शिता के साथ काबिल लोगों को रोजगार मिल रहा है। यूपी अब पूरी तरह दंगामुक्त और अपराधमुक्त है।”

मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अन्नदाता को खुशहाल बनाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। इस दौरान उन्होंने लाभार्थी किसानों को चेक भी वितरित किए। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ अब सीधे पात्र लोगों तक पहुंच रहा है।

सीएम ने जोर देकर कहा कि यूपी में बेटियां और व्यापारी अब सुरक्षित हैं। सरकार की अपराध और अपराधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति है। उन्होंने कहा, “पहले नौकरियों में भेदभाव होता था, लेकिन अब पारदर्शी तरीके से बिना भेदभाव के रोजगार दिए जा रहे हैं। हमारी सरकार में हर वर्ग का समावेशी विकास हो रहा है।”

मुख्यमंत्री ने शिवबाबा धाम को पर्यटक स्थल के रूप में विकसित करने की बात कही और बताया कि इसकी विरासत को संरक्षित रखते हुए आधुनिक सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं।

कार्यक्रम में जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, जिले के प्रभारी मंत्री गिरीश चंद्र यादव, विधान परिषद सदस्य हरिओम पांडेय, विधायक कटेहरी धर्मराज निषाद, पूर्व सांसद रितेश पांडे और जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुंदर वर्मा मौजूद रहे। पार्टी नेताओं ने सीएम का जोरदार स्वागत किया।

Releated Posts

अंबेडकरनगर में राज्यसभा सदस्य बृजलाल से भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ने मांगा इंसाफ

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: बुधवार 25 जून 2025 अंबेडकरनगर। आपातकालीन दिवस पर लोहिया भवन में आयोजित कार्यक्रम उस समय…

ByByHindustan Mirror News Jun 25, 2025

अंबेडकरनगर: ट्रैक्टर ट्रॉली से टकराई तेज रफ्तार बोलेरो, सास और दामाद की मौत

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ ✑ शुक्रवार 6 जून 2025 अंबेडकरनगर, टांडा। नेशनल हाईवे 233 पर टांडा क्षेत्र में शुक्रवार…

ByByHindustan Mirror News Jun 6, 2025

जलालपुर, अंबेडकर नगर: नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़, चार आरोपी गिरफ्तार

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ ✑ मंगलवार 27 मई 2025 जलालपुर अंबेडकर नगर। मालीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में…

ByByHindustan Mirror News May 27, 2025

अंबेडकरनगर: सिपाही राजेश यादव पर महिला से दुष्कर्म का आरोप, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ केस

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: 4 अप्रैल: 2025:अंबेडकरनगर, अंबेडकरनगर जनपद में कानून के रक्षक ही कानून तोड़ते नजर आए। शहर…

ByByHindustan Mirror News Apr 4, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top