• Home
  • Delhi
  • अमेरिका ने रूस को दिया 50 दिन का अल्टीमेटम, भारत को भी चेतावनी
Image

अमेरिका ने रूस को दिया 50 दिन का अल्टीमेटम, भारत को भी चेतावनी

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:18 जुलाई 2025
रूसी तेल खरीद पर भारत को चेतावनी, ट्रंप बोले- शांति नहीं तो सख्त प्रतिबंध तय

वॉशिंगटन/नई दिल्ली: रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर वैश्विक तनाव फिर से तेज हो गया है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस को 50 दिनों का सख्त अल्टीमेटम दिया है। ट्रंप ने कहा है कि अगर रूस ने यूक्रेन में युद्धविराम या शांति समझौते की शर्तें नहीं मानीं, तो उस पर बेहद सख्त टैरिफ और सेकेंडरी सैंक्शन (द्वितीयक प्रतिबंध) लगाए जाएंगे।

सबसे बड़ी बात यह है कि अमेरिका अब उन देशों पर भी निशाना साध रहा है जो रूस से तेल खरीद रहे हैं। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारत को खुली चेतावनी दी। उन्होंने कहा, “अगर भारत, चीन और ब्राजील जैसे देश रूस से व्यापार जारी रखते हैं, तो वे भी प्रतिबंधों की चपेट में आएंगे।” लेविट ने यह भी कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप युद्ध का कूटनीतिक समाधान चाहते हैं और हत्याएं रोकना उनका उद्देश्य है।

इस चेतावनी से पहले NATO महासचिव मार्क रुटे ने भी तीखा बयान दिया था। उन्होंने साफ कहा कि अगर रूस से व्यापार जारी रहा तो ब्रिक्स देशों (भारत, चीन, ब्राजील) पर सौ फीसदी टैरिफ और आर्थिक सजा तय है। उन्होंने अपील की कि इन देशों को पुतिन पर शांति वार्ता का दबाव बनाना चाहिए।

रूस की नई सैन्य रणनीति

इस बीच, रूस ने यूक्रेन में सैन्य दबाव और तेज कर दिया है। डोनेट्स्क और लुहांस्क क्षेत्र में रूस धीरे-धीरे जमीन पर कब्जा बढ़ा रहा है, खासकर पोक्रोव्स्क और कोस्त्यंतिनिव्का जैसे पूर्वी शहर निशाने पर हैं। विशेषज्ञ मानते हैं कि रूस “हजार कटों की रणनीति” अपना रहा है, यानी कई छोटे मोर्चों पर दबाव बनाकर यूक्रेन को थकाने की कोशिश।

हालांकि, अब भी यूक्रेनी सेना मोर्चे पर डटी हुई है और 50 दिनों में निर्णायक परिणाम निकल पाना मुश्किल दिख रहा है। ऐसे में यह देखना अहम होगा कि भारत और अन्य देश अमेरिकी दबाव में आते हैं या अपने रणनीतिक हितों पर कायम रहते हैं।

Releated Posts

1 अप्रैल से बदले टैक्स नियम: सैलरी, HRA और EV भत्तों पर सीधा असर

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: नई टैक्स व्यवस्था लागू, पारदर्शिता पर जोर1 अप्रैल 2026 से ‘इनकम टैक्स रूल्स 2026’ लागू…

ByByHindustan Mirror News Mar 22, 2026

देश में LPG संकट खत्म होने की ओर, अमेरिका-रूस से गैस लेकर पहुंचे बड़े कार्गो शिप

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: नई दिल्ली: भारत में रसोई गैस (LPG) की संभावित कमी अब खत्म होती नजर आ…

ByByHindustan Mirror News Mar 22, 2026

मिडिल ईस्ट तनाव पर PM मोदी की हाई-लेवल बैठक, ऊर्जा सुरक्षा पर फोकस

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: नई दिल्ली: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार शाम…

ByByHindustan Mirror News Mar 22, 2026

पीएम मोदी ने रचा इतिहास: 8,931 दिन पूरे कर बने सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले निर्वाचित सरकार प्रमुख

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: नई उपलब्धि का रिकॉर्डभारत के प्रधानमंत्री Narendra Modi ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए…

ByByHindustan Mirror News Mar 22, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top