• Home
  • अमरोहा
  • अमरोहा: बीजेपी विधायक की थाने में सरेआम फटकार, SHO पर लगाया कार्यकर्ता से मारपीट का आरोप
Image

अमरोहा: बीजेपी विधायक की थाने में सरेआम फटकार, SHO पर लगाया कार्यकर्ता से मारपीट का आरोप

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: गुरुवार 19 जून 2025

अमरोहा। बछरायूं थाना क्षेत्र में पुलिस और सत्ताधारी पार्टी के जनप्रतिनिधि के बीच टकराव का मामला सामने आया है। थाना बछरायूं में जमीन विवाद के चलते बीजेपी बूथ अध्यक्ष को थाने बैठाना इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार को भारी पड़ गया। मामले की जानकारी मिलते ही मंडी धनौरा से बीजेपी विधायक राजीव तरारा खुद थाने पहुंच गए और थाने परिसर में ही सीओ श्वेताभ भास्कर के सामने SHO को सरेआम फटकार लगाई।

विधायक ने आरोप लगाया कि पुलिस ने उनके कार्यकर्ता को बिना कारण थाने बुलाया और पानी मांगने पर उसकी पिटाई की। उन्होंने कहा, “ना हम कोई गलत काम कर रहे हैं, ना हमारा कार्यकर्ता। अगर पुलिस माफियाओं पर ध्यान दे तो हालात सुधरेंगे।” विधायक ने योगी सरकार की नीतियों की याद दिलाते हुए पुलिस को ईमानदारी से काम करने की नसीहत दी।

यह पूरी घटना थाने में मौजूद लोगों ने कैमरे में रिकॉर्ड कर ली, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। मामले ने तूल पकड़ लिया है और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

Releated Posts

अमरोहा: नाबालिग हिंदू लड़की को प्रेमजाल में फंसाकर बेचने की कोशिश

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: शुक्रवार13 जून 2025 अमरोहा जिले के बछरायूं थाना क्षेत्र के गांव लखमिया में बुधवार देर…

ByByHindustan Mirror News Jun 13, 2025

अमरोहा से चौंकाने वाला मामला: चाचा ने भतीजे को दिलवाई फर्जी मार्कशीट, 14 साल बाद खुद कर दी शिकायत, कांस्टेबल बर्खास्त

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ ✑ गुरुवार 29 मई 2025 अमरोहा उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले से एक बेहद चौंकाने…

ByByHindustan Mirror News May 29, 2025

अमरोहा: गजरौला में ठेकेदार और चालक की रहस्यमयी मौत, ऑफिस में मिले दोनों के शव

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ ✑ गुरुवार 29 मई 2025 गजरौला (अमरोहा)। शहर में उस वक्त हड़कंप मच गया जब…

ByByHindustan Mirror News May 29, 2025

भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी को ई-मेल के जरिए एक करोड़ की फिरौती की धमकी, अमरोहा पुलिस और साइबर सेल जांच में जुटी

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: 5 मई : 2025, अमरोहा/हैदराबाद:भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को ई-मेल…

ByByHindustan Mirror News May 5, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top