• Home
  • Delhi
  • एपल का बड़ा झटका: iPhone 17 हुआ 17 हजार रुपये महंगा
Image

एपल का बड़ा झटका: iPhone 17 हुआ 17 हजार रुपये महंगा

iPhone 17e और iPhone Air की कीमतों में भी भारी इजाफा, नए मॉडल लॉन्च होने के बाद कंपनी ने बदली कीमतें

नई दिल्ली। एपल ने नए आईफोन मॉडल लॉन्च करने के बाद भारत में अपने कुछ पुराने आईफोन की कीमतों में बड़ा इजाफा कर दिया है। कंपनी ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर iPhone 17, iPhone 17e और iPhone Air की नई कीमतें अपडेट कर दी हैं। कीमतों में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी iPhone 17e की हुई है, जबकि iPhone 17 का बेस मॉडल अब सीधे 17 हजार रुपये महंगा हो गया है।

iPhone 17 की शुरुआती कीमत 99,900 रुपये

iPhone 17 का 256GB मॉडल अब 99,900 रुपये में उपलब्ध होगा। वहीं 512GB वेरिएंट की कीमत 1,24,900 रुपये कर दी गई है। लॉन्च के समय 256GB मॉडल की कीमत 82,900 रुपये थी। यानी कंपनी ने इसकी कीमत में 17,000 रुपये की बढ़ोतरी की है। नए आईफोन मॉडल पेश किए जाने के तुरंत बाद कीमतों में यह बदलाव किया गया है।

iPhone Air भी हुआ महंगा

iPhone Air की कीमत में भी बड़ा बदलाव हुआ है। 256GB मॉडल अब 1,49,900 रुपये, 512GB मॉडल 1,74,900 रुपये और 1TB मॉडल 2,24,900 रुपये में मिलेगा। लॉन्च के समय इनकी कीमत क्रमश: 1,19,900 रुपये, 1,39,900 रुपये और 1,59,900 रुपये थी। यानी स्टोरेज के हिसाब से कीमतों में 30 हजार से 65 हजार रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है।

iPhone 17e में सबसे बड़ी बढ़ोतरी

हाल में लॉन्च हुए iPhone 17e के दाम भी बढ़ा दिए गए हैं। इसका 256GB मॉडल अब 79,900 रुपये और 512GB मॉडल 1,04,900 रुपये का हो गया है। इसे भारत में 64,900 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था, जबकि 512GB मॉडल की कीमत 84,900 रुपये थी। इस तरह दोनों वेरिएंट क्रमश: 15 हजार और 20 हजार रुपये महंगे हुए हैं।

कीमतों में यह बदलाव ऐसे समय हुआ है, जब एपल ने iPhone 18 Pro, iPhone 18 Pro Max और अपने पहले फोल्डेबल iPhone Duo को बाजार में उतारा है। इससे नए मॉडल खरीदने के साथ पुराने आईफोन पर नजर रखने वाले ग्राहकों का बजट भी प्रभावित होगा।

#Apple #iPhone17 #iPhone17e #iPhoneAir #TechNews

Releated Posts

यूपी में राज्यसभा की सभी 10 सीटों पर निर्विरोध निर्वाचन, भाजपा के आठ और सपा के दो प्रत्याशी जीते

दो निर्दलीय प्रत्याशियों के नामांकन खारिज होने के बाद मुकाबले की संभावना खत्म; धनराज नाथवानी समेत सभी 10…

ByByHindustan Mirror News Oct 9, 2026

दिल्ली मेट्रो की 7 लाइनों के 57 स्टेशनों पर आज रात 9 बजे से बंद रहेंगे गेट

10 अक्टूबर को प्रस्तावित विरोध-प्रदर्शन के मद्देनजर DMRC का फैसला, अगले आदेश तक लागू रहेगी व्यवस्था; यात्रियों को…

ByByHindustan Mirror News Oct 9, 2026

सीमापुरी में भरभराकर गिरी चार मंजिला इमारत, छह के दबे होने की आशंका

मलबे से दो बच्चों समेत चार लोग निकाले गए, अस्पताल में भर्ती; पुलिस-फायर टीमों का रेस्क्यू अभियान जारी…

ByByHindustan Mirror News Oct 7, 2026

सीएम भगवंत मान के कैंप ऑफिस पर CBI की छापेमारी, OSD के घर भी पहुंची टीम

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : हाईकोर्ट के CBI जांच के आदेश के अगले दिन कार्रवाई; मान ने भाजपा पर…

ByByHindustan Mirror News Oct 6, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *