Articles By Hindustan Mirror News
अलीगढ़ सांसद सतीश गौतम ने वृंदावन में प्रेमानंद महाराज का आशीर्वाद लिया
युवाओं को जागरूक करने का लिया संकल्प हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:16 जुलाई 2025 वृंदावन, मथुरा।अलीगढ़ से सांसद सतीश गौतम…
बालिकाओं को 34 स्कूलों में मार्शल आर्ट सिखाया जाएगा
हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:15 जुलाई 2025 अलीगढ़, 15 जुलाई 2025 जिले की बालिकाओं को आत्मनिर्भर और सुरक्षित बनाने के…
पंचायत चुनाव को मतदाता सूची का पुनरीक्षण 14 अगस्त से
हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:15 जुलाई 2025 15 जनवरी 2026 को मतदाता सूची का होगा अंतिम प्रकाशन अलीगढ़ 15 जुलाई 2025 जिला मजिस्ट्रेट संजीव रंजन द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए मतदाता सूची का वृहद पुनरीक्षण अभियान 14 अगस्त से शुरू किया जाएगा। बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन करेंगे। डीएम संजीव रंजन ने अभियान के लिए एडीएम प्रशासन पंकज कुमार को निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नामित कर दिया है। सभी 5 तहसील के एसडीएम सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी व तहसीलदार निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नामित किए गए है। वहीं सभी खंड़ विकास अधिकारियों को समन्वयक अधिकारी व सहायक विकास अधिकारी को सहायक समन्वयक अधिकारी बनाया गया है। उन्होंने बताया कि मतदाता सूची के वृहद पुनरीक्षण का कार्य 14 अगस्त से 29 सितंबर के बीच किया जाएगा। मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, कटवाने, संशोधन कराने के लिए 22 सितंबर तक आनलाइन आवेदन किया जा सकेगा। इन आवेदनों की जांच के लिए बीएलओ 23 सितंबर से 29 सितंबर तक घर-घर जाकर सत्यापन कर आवेदन का निस्तारण करेंगे। सहायक निर्वाचन अधिकारी कौशल कुमार ने बताया कि पांच दिसंबर को अनंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन के दावे और आपत्तियां मांगी जाएंगी। 6 से 12 दिसंबर के मध्य अनंतिम मतदाता सूची पर दावे और आपत्ति स्वीकार किए जाएंगे। 13 से 19 दिसंबर के बीच दावे और आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। 15 जनवरी 2026 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।
कावड़ यात्रा एवं महाशिवरात्रि के लिए मण्डल स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित
हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:15 जुलाई 2025 अलीगढ़ 15 जुलाई 2025 जनहित में शासन के निर्देशों को धरातल पर उतारने और जमीनी स्तर पर कार्य कराने की अपनी शैली के चलते आयुक्त अलीगढ़ मण्डल अलीगढ़ श्रीमती संगीता सिंह ने कावड़ यात्रा के दौरान पड़ने वाले प्रत्येक सोमवार एवं महाशिवरात्रि पर्व के लिए मण्डल स्तर पर दूरभाष संख्या 0571-2741220 को कन्ट्रोल रूम बनाकर आयुक्त कार्यालय के समस्त पटल सहायक एवं कार्यालय सहायकों को 03 शिफ्टों में ड्यूटी लगाकर तैनात किया है। मण्डलायुक्त द्वारा मण्डल स्तर पर कंट्रोल रूम की समस्त सूचनाओं का संकलन एवं किसी विशेष सूचना प्राप्त होने पर तत्काल कार्यवाही कराने एवं विषम परिस्थिति में अवगत कराने के लिए न्याय सहायक नवीन जैन एवं सम्पूर्ण कार्यों का सुपरविजन प्रशासनिक अधिकारी आयुक्त कार्यालय संजय गौड़ को सौंपा गया है। मण्डलायुक्त द्वारा कावड़ यात्रा के दौरान चिकित्सा, विद्युत विभाग, खाद्य सुरक्षा, पी0डब्ल्यू0डी0, नगर निगम, जिला पंचायत, ग्राम पंचायत, नगर पालिका, नगर पंचायतों को निर्देशित किया है कि सभी सम्बन्धित विभाग पुलिस अधिकारियों के साथ समन्वय बनाकर कार्य करेंगे। किसी भी स्तर पर लापरवाही पाये जाने पर सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जायेगी। उन्होंने तैनात कार्मिकों को निर्देशित किया कि कंट्रोल रूम पर कहीं से भी आम नागरिक द्वारा सूचना दिये जाने की दशा में तत्काल जनपदीय कन्ट्रोल रूम तथा सेक्टर मजिस्टेªट/नोडल अधिकारियों से समस्या का निराकरण करायेंगे। कंट्रोल रूम नंबर: अलीगढ़- प्रशासनिक कंट्रोल रूम 7839856134, 9454417746, पुलिस कंट्रोल रूम 9454402808 (शहर), 945440287 (देहात)। एटा- प्रशासनिक कंट्रोल रूम 05742-234327,234320, पुलिस कंट्रोल रूम 9454417438 हाथरस- प्रशासनिक कंट्रोल रूम 05722-227041, पुलिस कंट्रोल रूम 9454417377 कासगंज- प्रशासनिक कंट्रोल रूम 9634386748, पुलिस कंट्रोल रूम 9454417386
217 युवाओं को मिला रोजगार का अवसर
हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:15 जुलाई 2025 राजकीय आईटीआई में आयोजित हुआ बृहद रोजगार मेला अलीगढ़ 14 जुलाई 2025 उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान एवं सेवायोजन कार्यालय के संयुक्त तत्वावधान में राजकीय आईटीआई, अलीगढ़ परिसर में बृहद रोजगार मेले का आयोजन किया गया। रोजगार मेले में जिला एवं आसपास के क्षेत्रों से आए छात्र-छात्राओं द्वारा उत्साहपूर्वक भागीदारी की गई। मेले में कुल 13 नामचीन कंपनियों ने प्रतिभाग किया, जिनमें प्रमुख रूप से पावना इंडस्ट्रीज, टाटा मोटर्स, मारूति सुजुकी, वीजन इंडिया, मिंडा इंडस्ट्रीज, लुमैक्स ऑटो टेक, हीरानंदानी ग्रुप, विप्रो कस्टमर सर्विसेस आदि सम्मिलित रहीं। मेले में 681 छात्र-छात्राओं ने क्यूआर कोड के माध्यम से पंजीकरण कराया, जिनमें से 217 अभ्यर्थियों का विभिन्न कंपनियों में चयन किया गया। चयन प्रक्रिया में साक्षात्कार, दस्तावेज सत्यापन एवं कौशल परीक्षण आदि प्रमुख आधार रहे। रोजगार मेले में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के नोडल प्रधानाचार्य एवं जिला समन्वयक राजेश गौतम, कार्यदेशक हुकुम सिंह, सेवायोजन विभाग के अधिकारीगण, संस्थान के प्रशिक्षकगण एवं विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। सभी ने इस आयोजन की सराहना करते हुए युवाओं को स्वरोजगार एवं निजी क्षेत्र में कैरियर के अवसरों के प्रति जागरूक किए जाने की दिशा में ऐसे आयोजनों की आवश्यकता पर बल दिया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि रोजगार मेलों के माध्यम से तकनीकी योग्यता प्राप्त युवाओं को एक ही स्थान पर रोजगार के बहुपर्याय विकल्प उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। भविष्य में भी इसी प्रकार के रोजगार मेले आयोजित किए जाते रहेंगे।
कच्चा पापड़-पक्का पापड़: अलीगढ़ में खुल रहा अनोखा प्योर वेज रेस्टोरेंट
हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:15 जुलाई 2025 अलीगढ़, 15 जुलाई 2025: उत्तर भारतीय स्वाद और संस्कृति को समर्पित रेस्टोरेंट “कच्चा…