• Home
  • Delhi
  • नवंबर 2025 में बैंक रहेंगे 13 दिन बंद, देखें छुट्टियों की सूची
Image

नवंबर 2025 में बैंक रहेंगे 13 दिन बंद, देखें छुट्टियों की सूची

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा जारी सूची के अनुसार, नवंबर 2025 में देशभर के बैंक कुल 13 दिनों के लिए बंद रहेंगे। इनमें साप्ताहिक अवकाश (रविवार और दूसरे-चौथे शनिवार) के साथ-साथ विभिन्न राज्यों में मनाए जाने वाले त्योहारों और क्षेत्रीय पर्वों की छुट्टियां शामिल हैं। हालांकि, सभी छुट्टियां पूरे देश में समान नहीं होंगी।

राज्यवार छुट्टियों की जानकारी:

  • 1 नवंबर (शनिवार): मणिपुर में कुट फेस्टिवल, पुडुचेरी में मुक्ति दिवस, हरियाणा में प्रदेश दिवस और कर्नाटक में कन्नड़ राज्योत्सव के चलते बैंक बंद रहेंगे।
  • 2 नवंबर (रविवार): साप्ताहिक अवकाश।
  • 5 नवंबर (बुधवार): कार्तिक पूर्णिमागुरु नानक जयंती के चलते अधिकांश राज्यों में बैंक बंद रहेंगे, कुछ राज्यों में बैंक खुले रहेंगे।
  • 6 नवंबर (गुरुवार): मेघालय के शिलांग में नोंग्रेम नृत्य महोत्सव पर बैंक बंद रहेंगे।
  • 7 नवंबर (शुक्रवार): मेघालय में वंगाला महोत्सव के कारण अवकाश।
  • 8 नवंबर (शनिवार): कनकदास जयंती (कर्नाटक) और दूसरा शनिवार होने से देशभर में बैंक बंद।
  • 9 नवंबर (रविवार): साप्ताहिक अवकाश।
  • 11 नवंबर (मंगलवार): सिक्किम में ल्हाबाब दुचेन पर बैंक बंद।
  • 16 नवंबर (रविवार): साप्ताहिक अवकाश।
  • 22 नवंबर (शनिवार): चौथा शनिवार, देशभर में अवकाश।
  • 23 नवंबर (रविवार): साप्ताहिक अवकाश; मेघालय में सेंग कुट स्नेम पर्व पर अतिरिक्त अवकाश।
  • 25 नवंबर (मंगलवार): पंजाब में श्री गुरु तेग बहादुर जी का शहीदी दिवस पर बैंक बंद।
  • 30 नवंबर (रविवार): साप्ताहिक अवकाश।

ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएं रहेंगी जारी:
इन छुट्टियों के दौरान बैंक शाखाएं बंद रहेंगी, लेकिन सभी डिजिटल सेवाएं जैसे नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, NEFT, RTGS, UPI, और एटीएम सेवाएं सुचारू रूप से चलती रहेंगी। ग्राहक अपने वित्तीय लेनदेन ऑनलाइन आसानी से कर सकेंगे।

Releated Posts

राधा मोहन दास अग्रवाल का संसद में बयान, माता-पिता की उपेक्षा पर पासपोर्ट रद्द हो

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: भारतीय जनता पार्टी के सांसद भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता राधा मोहन दास अग्रवाल…

ByByHindustan Mirror News Feb 13, 2026

टी20 में बड़ा उलटफेर: UAE ने इंडिया-ए महिला टीम को हराया

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: जिम्बाब्वे के बाद एक और चौंकाने वाला नतीजा एक ओर ICC Men’s T20 World Cup…

ByByHindustan Mirror News Feb 13, 2026

सेवा तीर्थ से प्रधानमंत्री का संदेश: पहले ही दिन बड़े फैसले,सड़क दुर्घटना पीड़ितों को कैशलेस इलाज

नई दिल्ली।हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार, 13 फरवरी को नए प्रधानमंत्री कार्यालय ‘सेवा तीर्थ’ का…

ByByHindustan Mirror News Feb 13, 2026

सेवा तीर्थ से चलेगा PMO: प्रशासनिक इतिहास का नया अध्याय,आज दोपहर उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: नई दिल्ली स्थित रायसीना हिल पर वर्षों से संचालित प्रधानमंत्री कार्यालय अब नए भवन ‘सेवा…

ByByHindustan Mirror News Feb 13, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top