• Home
  • अलीगढ
  • अलीगढ़ में भाजपा की नई जिला व महानगर कार्यसमिति घोषित, कहीं दीप जले कहीं दिल
Image

अलीगढ़ में भाजपा की नई जिला व महानगर कार्यसमिति घोषित, कहीं दीप जले कहीं दिल

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़

नई टीम में कई दावेदार रह गए बाहर
अलीगढ़ में भारतीय जनता पार्टी ने बहुप्रतीक्षित जिला और महानगर कार्यसमिति की घोषणा कर दी है। नई सूची जारी होते ही संगठन में उत्साह के साथ-साथ असंतोष भी देखने को मिल रहा है। जिला इकाई में सांसद गुट के प्रभाव की झलक साफ दिखाई दे रही है, जबकि महानगर टीम में महानगर अध्यक्ष और अन्य जनप्रतिनिधियों के करीबी लोगों को प्रमुखता दी गई है। जिन कार्यकर्ताओं और नेताओं के नाम सूची में शामिल नहीं हो सके, उनमें नाराजगी बढ़ गई है और वे उन नेताओं को कोसते नजर आ रहे हैं, जिन्होंने उन्हें पद दिलाने का भरोसा दिया था।

जिला कार्यसमिति में इन पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी
जिलाध्यक्ष कृष्णपाल सिंह के अनुसार जिला टीम में कई प्रमुख नामों को शामिल किया गया है। जिला उपाध्यक्ष पद पर गौरव शर्मा, जिला गौड़, भरत सिंह राजपूत, अमिका सिंह, अवध बघेल और संजय शर्मा को जिम्मेदारी दी गई है। जिला मीडिया प्रभारी जितेंद्र गोयल बनाए गए हैं, जबकि सह-मीडिया प्रभारी के रूप में राम कुमार शर्मा और प्रदीप सिंह को नियुक्त किया गया है।

सोशल मीडिया की जिम्मेदारी देवेंद्र राजपूत को सौंपी गई है, जबकि सह सोशल मीडिया प्रभारी कृष्णकांत शर्मा बनाए गए हैं। जिला आईटी संयोजक के रूप में डिगंबर सिंह और कार्यालय मंत्री के रूप में विक्रम चौधरी को नियुक्त किया गया है।

जिला महामंत्री पद पर शिव नारायण शर्मा, शल्यराज सिंह और मुकेश लोधी को जिम्मेदारी दी गई है। जिला मंत्री पद पर विनय कुमार अत्री, राकेश सिंह, राजकुमारी नायक, शीला राजपूत, महेश कुमार, धमंडी सिंह यादव, हरवीर सोलंकी और आशीष गौड़ को शामिल किया गया है।

कोषाध्यक्ष के रूप में सुशील गर्ग और सह-कोषाध्यक्ष के रूप में हरेंद्र गुप्ता ‘सुशील’ को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा कमल अग्रवाल को भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। जिला स्तर पर 60 सदस्यीय कार्यसमिति का गठन किया गया है।

महानगर कार्यसमिति में भी बड़े चेहरे शामिल
महानगर अध्यक्ष राजीव शर्मा के नेतृत्व में महानगर टीम का गठन किया गया है। महानगर उपाध्यक्ष पद पर भारत भारती दिवाकर, डौली पाराशर, पल्लवी गुप्ता नवमान, राधेश्याम सिंह, भारती सिसौदिया, हिम्मत सिंह लोधी, गुनीत मित्तल और विजय विक्रम सिंह को जगह मिली है।

महामंत्री पद पर सुरेश शर्मा, निखिल माहेश्वरी, सुभाष बाबू गुप्त सुभानू, यतिन दीक्षित, सोनू जाटव, मनोज भारद्वाज, सचिन सैनी, आकाश गुप्ता, नीलम कश्यप, सर्वेश बघेल और सीमा गौतम को जिम्मेदारी दी गई है।

कोषाध्यक्ष पंकज अग्रवाल और सह-कोषाध्यक्ष डॉ. पुनीत पालीवाल बनाए गए हैं। सोशल मीडिया संयोजक आदित्य अग्रवाल, सह-मीडिया संयोजक रोहिताश उपाध्याय और केके गोस्वामी नियुक्त हुए हैं।

मीडिया प्रभारी निधीशकांत भट्ट और सह-मीडिया प्रभारी आलोक प्रताप सिंह व देवेंद्र सैनी बनाए गए हैं। आईटी संयोजक केके शर्मा (कृष्ण कुमार) और सह-संयोजक विवेक अग्रवाल व देव अग्रवाल को जिम्मेदारी दी गई है।

कार्यालय प्रभारी मनोज शैली, सह-प्रभारी मुन्नालाल कश्यप और सत्यप्रकाश प्रजापति बनाए गए हैं। महानगर में 55 सदस्यीय टीम का गठन किया गया है।

संगठन को मजबूत करने की उम्मीद
पार्टी पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई है कि सभी नवनियुक्त पदाधिकारी संगठन को मजबूत करने और जनहित के कार्यों को आगे बढ़ाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। हालांकि, असंतुष्ट कार्यकर्ताओं को साधना पार्टी नेतृत्व के लिए चुनौती बना हुआ है।


#BJP #Aligarh #UPPolitics #PartyOrganization #PoliticalNews

Releated Posts

खैर में गूंजा भारत माता का जयघोष, हजारों देशभक्तों ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा

हिंदुस्तान मिरर न्यूज़: खैर, 13 अगस्त । आजादी के अमृत उत्सव की भावना और राष्ट्रभक्ति के जोश से…

ByByHindustan Mirror News Aug 13, 2026

राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा अलीगढ़, तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

भारत माता के जयकारों से गूंजा शहर, विद्यार्थियों और एनसीसी कैडेट्स ने बढ़ाया उत्साह अलीगढ़, 13 अगस्त।हिन्दुस्तान मिरर…

ByByHindustan Mirror News Aug 13, 2026

अलीगढ़ में पर्यटन विकास की अपार संभावनाएं : राजवीर सिंह

होटल व्यवसाय को उद्योग का दर्जा देने की मांग, ब्रज टूरिज्म सर्किट से जोड़ने पर जोर अलीगढ़। धार्मिक,…

ByByHindustan Mirror News Aug 10, 2026

10 अगस्त तक दिल्ली में बारिश का दौर, यूपी से बंगाल तक भारी बरसात का अलर्ट

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :IMD ने कई राज्यों के लिए चेतावनी जारी की, पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन और मैदानी…

ByByHindustan Mirror News Aug 5, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *