• Home
  • बाराबंकी
  • बाराबंकी: जिला अस्पताल में मरीज की जेब में मोबाइल फटने से मचा हड़कंप
Image

बाराबंकी: जिला अस्पताल में मरीज की जेब में मोबाइल फटने से मचा हड़कंप

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ ✑ शनिवार 7 जून 2025

बाराबंकी के जिला अस्पताल में शनिवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब एक मरीज की पैंट की जेब में रखा मोबाइल फोन अचानक जोरदार धमाके के साथ फट गया। मोबाइल में आग लगने से अस्पताल में अफरातफरी की स्थिति पैदा हो गई। हालांकि, गनीमत रही कि इस हादसे में कोई घायल नहीं हुआ।

जानकारी के मुताबिक, बाराबंकी के उज्ज्वल नगर निवासी अवनीश पाल शुक्रवार को बाइक से लखनऊ जा रहे थे। रास्ते में उनकी बाइक की टक्कर एक कार से हो गई, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया था। शनिवार सुबह उनकी पैंट की जेब में रखा मोबाइल फोन अचानक गर्म होकर धुआं छोड़ने लगा और देखते ही देखते उसमें तेज धमाका हो गया। धमाके के साथ ही फोन में आग लग गई।

धमाके की आवाज से वार्ड में सो रहे अन्य मरीज व तीमारदार घबरा गए और भगदड़ की स्थिति बन गई। अस्पताल स्टाफ भी घबराकर बाहर की ओर भागने लगा। हालांकि, स्थिति स्पष्ट होने पर स्टाफ ने फायर एक्सटिंग्विशर की मदद से आग पर काबू पाया।

बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त मरीज का मोबाइल पहले से एक्सीडेंट के दौरान क्षतिग्रस्त हो चुका था। संभवतः मोबाइल में शॉर्ट सर्किट होने के कारण यह हादसा हुआ। मरीज का मोबाइल मोटोरोला कंपनी का था।

Releated Posts

बाराबंकी टोल प्लाजा: “कोई वकील केस लेने को तैयार नहीं” सुप्रीम कोर्ट ने केस किया दिल्ली ट्रांसफर

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ आरोपियों को जमानत, “कोई वकील केस लेने को तैयार नहीं” का दावा Supreme Court of…

ByByHindustan Mirror News Mar 18, 2026

बाराबंकी: शकील बाबा के उर्स पर प्रशासन ने लगाई रोक, साम्प्रदायिक तनाव की आशंका

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: गुरुवार 12 जून 2025 बाराबंकी के फूलपुर गांव में इस बार शकील बाबा के 75…

ByByHindustan Mirror News Jun 12, 2025

बाराबंकी: हाईवे पर एएनटीएफ की छापेमारी, 2.05 करोड़ की स्मैक के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ ✑ सोमवार 2 जून 2025 बाराबंकी। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) की बाराबंकी यूनिट ने…

ByByHindustan Mirror News Jun 2, 2025

बाराबंकी में भीषण सड़क हादसा: गोंडा के प्रॉपर्टी डीलर समेत चार की मौत, तीन गंभीर घायल

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ ✑ सोमवार 2 जून 2025 बाराबंकी, 2 जून 2025:उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में सोमवार…

ByByHindustan Mirror News Jun 2, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top