• Home
  • उत्तर प्रदेश
  • बरेली कोऑपरेटिव बैंक में 1.31 करोड़ रुपये का घोटाला, एफआईआर दर्ज
Image

बरेली कोऑपरेटिव बैंक में 1.31 करोड़ रुपये का घोटाला, एफआईआर दर्ज

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज

बरेली के फरीदपुर स्थित जिला सहकारी बैंक (कोऑपरेटिव बैंक) की शाखा में बड़ा वित्तीय घोटाला सामने आया है। बैंक के कुछ कर्मचारियों ने निष्क्रिय पड़े खातों को अवैध रूप से दोबारा सक्रिय कर लगभग 1.31 करोड़ रुपये की हेराफेरी कर डाली। यह राशि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि जैसी सरकारी योजनाओं की थी, जो वास्तविक लाभार्थियों तक पहुंचने से पहले ही कर्मचारियों ने हड़प ली।

बैंक में हुई इस गड़बड़ी की भनक लगते ही विभागीय स्तर पर जांच शुरू की गई। प्रारंभिक रिपोर्ट में दो शाखा प्रबंधक और दो कैशियर की संलिप्तता सामने आई है। जांच में दोषी पाए जाने पर इन चारों को निलंबित कर दिया गया है। इन कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर दी गई है। दर्ज मामले में वर्तमान शाखा प्रबंधक मुकेश गंगवार, पूर्व प्रबंधक गौरव वर्मा, तथा कैशियर दीपक पांडे और चंद्रप्रकाश को नामजद किया गया है।

घोटाले का तरीका बेहद सुनियोजित था। कर्मचारियों ने उन खातों को निशाना बनाया जो लंबे समय से निष्क्रिय थे और जिन पर खाताधारकों की निगरानी नहीं थी। इन्हीं खातों में किसान सम्मान निधि व अन्य सरकारी योजनाओं की रकम आते ही फर्जी दस्तावेजों के जरिए उसे निकाल लिया गया। इस कृत्य को अंजाम देने के लिए बैंकिंग सिस्टम की तकनीकी खामियों और आंतरिक लापरवाही का फायदा उठाया गया।

फरीदपुर ब्रांच में घोटाले की पुष्टि के बाद जिला प्रशासन व सहकारिता विभाग गंभीर हो गया है। बरेली जिले की सभी कोऑपरेटिव बैंक शाखाओं में जांच बैठा दी गई है। इस बात की आशंका जताई जा रही है कि अन्य शाखाओं में भी इसी तरह के फर्जीवाड़े किए गए होंगे।

प्रशासन का कहना है कि दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा और पूरे मामले की गहनता से जांच कर आगे की कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। वहीं दूसरी ओर, इस खुलासे के बाद किसानों और आम खाताधारकों में भारी आक्रोश है, क्योंकि यह मामला आमजन की मेहनत की कमाई और सरकारी सहायता के साथ धोखाधड़ी का है।

Releated Posts

SSP आवास की जमीन पर मालिकाना हक का दावा, 28.45 लाख मुआवजा हड़पने के आरोप में 7 पर FIR

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : SIT जांच में खुली सरकारी जमीन पर कब्जे और जालसाजी की बड़ी साजिश, फर्जी…

ByByHindustan Mirror News Jul 14, 2026

उत्तर प्रदेश को आज 4,850 करोड़ की सौगात, तीन राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे शुभारंभ, कानपुर-लखनऊ की दूरी घटकर…

ByByHindustan Mirror News Jul 13, 2026

‘सबका साथ, सबका प्रयास’ के मंत्र के साथ नितिन नवीन ने संगठन में एकजुटता और सामाजिक संतुलन पर दिया जोर

लखनऊ दौरे में सीएम योगी, दोनों डिप्टी सीएम, संघ और सहयोगी दलों से मुलाकात कर भाजपा अध्यक्ष ने…

ByByHindustan Mirror News Jul 6, 2026

राम मंदिर ट्रस्ट की अहम बैठक आज, चंपत राय के भविष्य पर फैसला संभव

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : चढ़ावा चोरी प्रकरण के बाद प्रशासनिक बदलाव और SIT रिपोर्ट पर होगा मंथन अयोध्या।…

ByByHindustan Mirror News Jul 6, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top