• Home
  • बस्ती
  • बस्ती: चोरी की बाइक 24 घंटे में बरामद, दो आरोपित गिरफ्तार
Image

बस्ती: चोरी की बाइक 24 घंटे में बरामद, दो आरोपित गिरफ्तार

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: गुरुवार 12 जून 2025

बस्ती। पुरानी बस्ती थानाक्षेत्र के पांडेय बाजार से मंगलवार को चोरी हुई बाइक को पुलिस ने 24 घंटे के अंदर बरामद कर लिया। इस मामले में दो आरोपितों को गिरफ्तार कर कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया गया है।

थानाध्यक्ष महेश सिंह ने बताया कि पांडेय बाजार, मरवटिया, बांसी रोड निवासी संजय कुमार गुप्ता के घर के सामने खड़ी उनकी बाइक को अज्ञात चोरों ने चुरा लिया था। सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सीसीटीवी फुटेज की जांच की। इसके आधार पर आरोपितों की पहचान कर दबिश दी गई।

पुलिस ने किशन चौधरी उर्फ सौरभ (पुत्र राजकुमार, निवासी अमरुद मंडी, ट्रांसपोर्टनगर, थाना राजघाट, गोरखपुर) और अंशु गौतम (पुत्र भुलई गौतम, निवासी हर्दिया चौराहा, थाना कोतवाली, बस्ती) को गिरफ्तार किया। दोनों की निशानदेही पर चोरी की बाइक बरामद कर ली गई। आरोपितों के खिलाफ विधिक कार्रवाई कर उन्हें जेल भेज दिया गया है।

Releated Posts

बस्ती: प्रधानी चुनाव की रंजिश में किशोर को मारी गोली, हालत गंभीर

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: बुधवार 02 जुलाई 2025 बस्ती, दुबौलिया। प्रधानी चुनाव की रंजिश के चलते मंगलवार रात पेठिया…

ByByHindustan Mirror News Jul 2, 2025

बस्ती: निजीकरण के विरोध में आंदोलन तेज, तीन अधिशासी अभियंताओं व तीन एसडीओ को आरोप पत्र

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: गुरुवार 12 जून 2025 बस्ती बस्ती। पूर्वांचल व दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगमों के निजीकरण के…

ByByHindustan Mirror News Jun 12, 2025

बस्ती में 22 साल पुराने मामले में पूर्व BJP विधायक संजय जायसवाल समेत 6 दोषियों को सजा

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: 29 अप्रैल: 2025, जेल भेजे गए2003 के MLC चुनाव में मतपत्र लूट और मारपीट का…

ByByHindustan Mirror News Apr 29, 2025

बस्ती: प्राइमरी स्कूल शिक्षक अली आजम पर घिनौना आरोप, बेटियों के नहाने की जगह पर लगाया CCTV कैमरा

बस्ती, 28 अप्रैल 2025: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के सोनहा थाना क्षेत्र के चिरई बाधा गांव में…

ByByHindustan Mirror News Apr 28, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top