• Home
  • Delhi
  • भोजपुरी स्टार पवन सिंह ने तोड़ी चुप्पी, कहा– बिहार विधानसभा चुनाव नहीं लड़ूंगा
Image

भोजपुरी स्टार पवन सिंह ने तोड़ी चुप्पी, कहा– बिहार विधानसभा चुनाव नहीं लड़ूंगा

बिहार। भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार और चर्चित गायक पवन सिंह ने बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर चल रही सभी अटकलों पर विराम लगा दिया है। सोशल मीडिया पर अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट के जरिए उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका किसी भी राजनीतिक दल से चुनाव लड़ने का कोई इरादा नहीं है।

हाल के दिनों में पवन सिंह के राजनीति में उतरने और विधानसभा चुनाव लड़ने की चर्चाएं तेज थीं। कई राजनीतिक हलकों में यह कयास लगाए जा रहे थे कि वे किसी बड़ी पार्टी से प्रत्याशी बन सकते हैं। लेकिन पवन सिंह ने इन सभी अटकलों को खारिज करते हुए कहा, “मैं पवन सिंह अपने भोजपुरीया समाज से बताना चाहता हूं कि मैं बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए कोई पार्टी जॉइन नहीं किया था और नाहीं मुझे चुनाव लड़ना है। मैं पार्टी का सच्चा सिपाही हूं और रहूंगा।”

उनके इस बयान के बाद प्रशंसकों और समर्थकों में यह स्पष्ट हो गया कि फिलहाल पवन सिंह राजनीति में सक्रिय भूमिका नहीं निभाएंगे। उन्होंने अपने संदेश के जरिए यह भी संकेत दिया कि वे भविष्य में भी अपने समाज और कला के क्षेत्र में सक्रिय रहेंगे।

Releated Posts

दिल्ली को मिलेगी देश की पहली ‘रिंग मेट्रो’, 8 मार्च को पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन और शिलान्यास

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:दो नए कॉरिडोर का उद्घाटन और तीन का शिलान्यास, राजधानी में बुनियादी ढांचे को मिलेगा बड़ा…

ByByHindustan Mirror News Mar 5, 2026

ट्रंप की हत्या की साजिश से जुड़ा ईरानी कमांडर मारा गया, स्ट्राइक में खत्म हुआ दाउद अली जादेह

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: तेहरान में हमले के दौरान हुई मौत ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के…

ByByHindustan Mirror News Mar 5, 2026

वानखेडे में सेमीफाइनल: क्या टीम इंडिया भरेगी 10 साल पुराना जख्म?

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: 2016 की टी20 हार की कसक अब भी बाकी मुंबई के वानखेडे स्टेडियम में 5…

ByByHindustan Mirror News Mar 5, 2026

ईरान युद्ध के बीच ट्रंप को सीनेट का समर्थन, युद्ध रोकने वाला बिल खारिज

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: 47-53 वोटों से प्रस्ताव गिरा, सैन्य कार्रवाई पर राष्ट्रपति की शक्ति बरकरार अमेरिका-इजराइल और ईरान…

ByByHindustan Mirror News Mar 5, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top