• Home
  • Delhi
  • सट्टेबाजी ऐप केस में ईडी की बड़ी कार्रवाई: सुरेश रैना और शिखर धवन की ₹11 करोड़ से अधिक संपत्ति जब्त
Image

सट्टेबाजी ऐप केस में ईडी की बड़ी कार्रवाई: सुरेश रैना और शिखर धवन की ₹11 करोड़ से अधिक संपत्ति जब्त

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी प्लेटफॉर्म ‘वनएक्सबेट’ (1xBet) से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में बड़ी कार्रवाई की है। ईडी ने पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना और शिखर धवन की कुल ₹11.14 करोड़ की संपत्ति अस्थायी रूप से जब्त कर ली है।
एजेंसी के अनुसार, रैना के नाम पर ₹6.64 करोड़ मूल्य के म्यूचुअल फंड निवेश जबकि धवन के नाम पर ₹4.5 करोड़ की अचल संपत्ति शामिल है।

ईडी ने जांच में पाया कि दोनों क्रिकेटरों ने ‘वनएक्सबेट’ से जुड़े विदेशी संस्थानों के साथ प्रचार और विज्ञापन अनुबंध किए थे। ये अनुबंध सरोगेट ब्रांडिंग के माध्यम से किए गए ताकि भारत में बिना अनुमति चल रहे ऐप का प्रचार किया जा सके। एजेंसी का कहना है कि इन समझौतों में धन के अवैध स्रोतों को छिपाने का प्रयास किया गया था।

जांच के दौरान यह भी सामने आया कि विदेशी कंपनियों द्वारा विज्ञापन के बदले किए गए भुगतान का उपयोग अवैध सट्टेबाजी गतिविधियों से उत्पन्न धन को वैध दिखाने के लिए किया गया।
ईडी ने बताया कि ‘वनएक्सबेट’ ऐप भारत में बिना अनुमति चल रहा था और उपयोगकर्ताओं को आकर्षित करने के लिए विज्ञापनों व सेलिब्रिटी प्रमोशन का इस्तेमाल कर रहा था। फिलहाल, एजेंसी की मनी लॉन्ड्रिंग और सट्टेबाजी नेटवर्क से जुड़ी जांच जारी है।

Releated Posts

सीमापुरी में भरभराकर गिरी चार मंजिला इमारत, छह के दबे होने की आशंका

मलबे से दो बच्चों समेत चार लोग निकाले गए, अस्पताल में भर्ती; पुलिस-फायर टीमों का रेस्क्यू अभियान जारी…

ByByHindustan Mirror News Oct 7, 2026

सीएम भगवंत मान के कैंप ऑफिस पर CBI की छापेमारी, OSD के घर भी पहुंची टीम

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : हाईकोर्ट के CBI जांच के आदेश के अगले दिन कार्रवाई; मान ने भाजपा पर…

ByByHindustan Mirror News Oct 6, 2026

मौका मिला तो राहुल ने मचा दिया धमाल, 87 गेंदों में ठोका नाबाद 129

गिल-कोहली के जल्दी लौटने के बाद संभाली पारी, आखिरी ओवरों में बरसाए चौके-छक्के न्यू चंडीगढ़, 3 अक्टूबर। वेस्टइंडीज…

ByByHindustan Mirror News Oct 3, 2026

मलेशिया को 5-1 से हराकर भारत फिर बना हॉकी चैंपियन,जीता एशियन गेम्स का स्वर्ण

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : लगातार दूसरी बार जीता एशियन गेम्स का स्वर्ण, लॉस एंजेलिस ओलंपिक का टिकट भी…

ByByHindustan Mirror News Oct 3, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *