• Home
  • Delhi
  • बिहार चुनाव 2025: बीजेपी के चार दिग्गजों ने संभाली कमान, 70 रैलियां और 2 रोड शो से गरमाया माहौल
Image

बिहार चुनाव 2025: बीजेपी के चार दिग्गजों ने संभाली कमान, 70 रैलियां और 2 रोड शो से गरमाया माहौल

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

बिहार विधानसभा चुनाव अपने अंतिम चरण में है और अब प्रचार अभियान चरम पर पहुँच चुका है। 9 नवंबर की शाम 5 बजे से चुनाव प्रचार थम जाएगा। ऐसे में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पूरे दमखम के साथ मैदान संभाल लिया है। पार्टी के चार बड़े चेहरे—प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा—लगातार रैलियां और रोड शो कर रहे हैं।

अब तक इन चारों नेताओं ने कुल 70 रैलियां और 2 रोड शो किए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 24 अक्टूबर को समस्तीपुर से अपनी पहली चुनावी सभा की थी और अब तक 12 रैलियां और 1 रोड शो कर चुके हैं। वहीं, गृह मंत्री अमित शाह ने सबसे अधिक 35 रैलियां और 1 रोड शो किया है, साथ ही बिहार के चारों क्षेत्रों में कार्यकर्ता सम्मेलन भी आयोजित किए हैं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 17 रैलियां की हैं, जबकि भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने 12 रैलियां, 1 रोड शो और 3 सांगठनिक बैठकें की हैं।

भाजपा का पूरा फोकस 11 नवंबर को होने वाले दूसरे और अंतिम चरण के मतदान पर है। इस चरण में 243 में से 122 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। मुकाबला एनडीए (भाजपा-जदयू) और महागठबंधन (राजद-कांग्रेस) के बीच बेहद कांटे का माना जा रहा है। कुल 1,302 उम्मीदवार मैदान में हैं।

पहले चरण की वोटिंग में रिकॉर्ड तोड़ भागीदारी हुई है। खासकर महिलाओं ने उत्साह दिखाते हुए 64 फीसदी से अधिक मतदान किया। सत्ताधारी दल इसे एनडीए की जीत का संकेत मान रहे हैं, जबकि विपक्ष का कहना है कि यह नीतीश सरकार की विदाई की शुरुआत है। अब सबकी निगाहें इस बात पर हैं कि क्या दूसरा चरण भी पहले जैसा जोश दिखाएगा।

Releated Posts

‘उड़ान तैयार…पर मंजूरी बेकरार’: जेवर एयरपोर्ट पर सुरक्षा ने रोकी रफ्तार

गृह मंत्रालय के नियमों में फंसी शुरुआत की तैयारीग्रेटर नोएडा स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर एयरपोर्ट) से अंतरराष्ट्रीय…

ByByHindustan Mirror News Apr 2, 2026

दिल्ली भाजपा मुख्यालय में प्रशिक्षण महाभियान-2026 की समीक्षा, संगठन मजबूती पर जोर

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मुख्यालय में ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान-2026’ को लेकर…

ByByHindustan Mirror News Apr 2, 2026

PAN कार्ड के नए नियम लागू: बड़े ट्रांजैक्शन पर बढ़ी निगरानी

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: नई दिल्ली। 1 अप्रैल से PAN कार्ड से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव लागू हो…

ByByHindustan Mirror News Apr 2, 2026

ट्रंप का बड़ा बयान: जंग खत्म नहीं, अगले 2-3 हफ्तों तक ईरान पर तेज हमले

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: वॉशिंगटन/पश्चिम एशिया:अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump ने राष्ट्र के नाम संबोधन में ईरान के खिलाफ…

ByByHindustan Mirror News Apr 2, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top