• Home
  • Delhi
  • बिहार चुनाव 2025: प्रशांत किशोर सोमवार को जारी करेंगे उम्मीदवारों की दूसरी सूची, एनडीए-राजद में सीट बंटवारे पर मंथन जारी
Image

बिहार चुनाव 2025: प्रशांत किशोर सोमवार को जारी करेंगे उम्मीदवारों की दूसरी सूची, एनडीए-राजद में सीट बंटवारे पर मंथन जारी

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

पटना, 12 अक्टूबर: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। पहले चरण के नामांकन की प्रक्रिया जारी है, लेकिन एनडीए और महागठबंधन में अब तक सीटों के बंटवारे पर सहमति नहीं बन पाई है। दोनों गठबंधनों की पार्टियों के बीच लगातार बैठकों का दौर जारी है। माना जा रहा है कि एनडीए रविवार (12 अक्टूबर) को सीटों के बंटवारे का औपचारिक ऐलान कर सकता है। इसी क्रम में बीजेपी की चुनाव समिति और संसदीय बोर्ड की बैठक भी रविवार को आयोजित की जाएगी, जिसमें उम्मीदवारों के नामों पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

वहीं, महागठबंधन की ओर से भी रणनीतिक हलचल बढ़ गई है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी रविवार को दिल्ली में तेजस्वी यादव से मुलाकात करेंगे। दोनों नेताओं के बीच सीट बंटवारे पर विस्तृत चर्चा होगी।

इस बीच, जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने ऐलान किया है कि उनकी पार्टी सोमवार (13 अक्टूबर) को उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी करेगी। उन्होंने बताया कि इस सूची में 100 से अधिक उम्मीदवारों के नाम शामिल होंगे, जिनमें कई चर्चित नाम भी हो सकते हैं। जन सुराज ने पहले ही चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी कर ली है और लगातार जनता के बीच अपने प्रत्याशियों को उतारने की प्रक्रिया जारी रखी है।

इधर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी बिहार चुनाव अभियान में अपनी औपचारिक एंट्री कर ली है। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर पोस्ट करते हुए बताया कि वह बुधवार (15 अक्टूबर) को बिहार के एनडीए कार्यकर्ताओं से वर्चुअल संवाद करेंगे। उन्होंने लिखा— “बिहार में भाजपा-एनडीए की विजय के लिए हमारे समर्पित कार्यकर्ता पूरी ऊर्जा के साथ जुट चुके हैं। ऐसे कर्मठ कार्यकर्ताओं से संवाद हमेशा नई प्रेरणा देता है। 15 अक्टूबर को मुझे इनसे सीधे संवाद का अवसर मिलेगा।”

वहीं, चुनाव से पहले लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव को एक और बड़ा झटका लगा है। आरजेडी की नवादा विधायक विभा देवी और रजौली (सुरक्षित) सीट से विधायक प्रकाश वीर ने इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा विधानसभा अध्यक्ष नंद किशोर यादव को सौंप दिया। इससे पहले राजद विधायक संगीता कुमारी, भरत बिंद और चेतन आनंद भी पार्टी से नाराज होकर इस्तीफा दे चुके हैं।

बीजेपी सूत्रों के अनुसार, रविवार शाम 5 बजे पार्टी की संसदीय बोर्ड की बैठक में उम्मीदवारों की पहली सूची को अंतिम मंजूरी मिल सकती है। उसके बाद बीजेपी अपने प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर सकती है। बिहार चुनाव के मद्देनजर सभी दलों में बैठकों और घोषणाओं का दौर लगातार तेज हो रहा है।

Releated Posts

1 अप्रैल से बदले टैक्स नियम: सैलरी, HRA और EV भत्तों पर सीधा असर

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: नई टैक्स व्यवस्था लागू, पारदर्शिता पर जोर1 अप्रैल 2026 से ‘इनकम टैक्स रूल्स 2026’ लागू…

ByByHindustan Mirror News Mar 22, 2026

देश में LPG संकट खत्म होने की ओर, अमेरिका-रूस से गैस लेकर पहुंचे बड़े कार्गो शिप

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: नई दिल्ली: भारत में रसोई गैस (LPG) की संभावित कमी अब खत्म होती नजर आ…

ByByHindustan Mirror News Mar 22, 2026

मिडिल ईस्ट तनाव पर PM मोदी की हाई-लेवल बैठक, ऊर्जा सुरक्षा पर फोकस

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: नई दिल्ली: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार शाम…

ByByHindustan Mirror News Mar 22, 2026

पीएम मोदी ने रचा इतिहास: 8,931 दिन पूरे कर बने सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले निर्वाचित सरकार प्रमुख

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: नई उपलब्धि का रिकॉर्डभारत के प्रधानमंत्री Narendra Modi ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए…

ByByHindustan Mirror News Mar 22, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top