• Home
  • बदायूं
  • बदायूं: कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक किलोमीटर तक घसीटता रहा वाहन
Image

बदायूं: कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक किलोमीटर तक घसीटता रहा वाहन

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ ✑ शनिवार 7 जून 2025

बदायूं। उसावां-कलान मार्ग पर शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो युवकों को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवक कार के अगले हिस्से में फंस गए। इसके बावजूद कार चालक ने वाहन नहीं रोका और करीब एक किलोमीटर तक उन्हें घसीटता हुआ ले गया। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना का विवरण
यह हादसा शेरे पंजाब ढाबा के पास हुआ। शाहजहांपुर जिले के थाना कलान क्षेत्र के गांव बसई निवासी आर्येंद्र कुमार (30) पुत्र बांकेलाल, जो बदायूं रोडवेज डिपो में परिचालक थे, अपने दोस्त रीटू पुत्र रामबक्श के साथ बाइक से अलापुर थाना क्षेत्र के गांव रमनगला में शादी समारोह में शामिल होने आए थे। शुक्रवार देर रात दोनों समारोह से लौट रहे थे, तभी तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी।

टक्कर लगने के बाद दोनों युवक कार के बोनट में फंस गए और चालक ने कार नहीं रोकी। कार करीब एक किलोमीटर तक युवकों को घसीटती चली गई। अंततः सड़क पर बने ब्रेकर के कारण युवक कार से गिर गए और खून से लथपथ हो गए।

पुलिस की कार्रवाई
घटना की सूचना राहगीरों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची उसावां थाना पुलिस ने दोनों युवकों को गंभीर हालत में सीएचसी दातागंज पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने आर्येंद्र कुमार को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल रीटू को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Releated Posts

भाजपा बूथ अध्यक्ष को दबंगों ने सड़क पर घसीटा, गला दबाकर हत्या की कोशिश

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: रविवार 29 जून 2025 बिसौली, बदायूं: जनपद के उघैती थाना क्षेत्र अंतर्गत सिद्धपुर कैथोली गांव…

ByByHindustan Mirror News Jun 29, 2025

बदायूं महिला अस्पताल में वेंटिलेटर की कमी से तीन नवजातों की मौत

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: शनिवार 7 जून 2025 बदायूं। महिला अस्पताल में संचालित विशेष नवजात शिशु देखभाल इकाई (एसएनसीयू)…

ByByHindustan Mirror News Jun 7, 2025

दिगुरैया में शराब ठेके पर तैनात सेल्समैन की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: 14 मई : 2025, बदायूं, कुंवरगांव। जिले के कुंवरगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव दिगुरैया में…

ByByHindustan Mirror News May 14, 2025

देवचरी में टूटी एचटी लाइन बनी हादसे की वजह, 15 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: 16 अप्रैल: 2025, ग्रामीणों की सूझबूझ से टली बड़ी अनहोनी, फायर ब्रिगेड पहुंचने से पहले…

ByByHindustan Mirror News Apr 16, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top