हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:
भारतीय जनता पार्टी द्वारा नगर पालिका एवं नगर परिषद के मनोनीत पार्षदों/सभासदों के सम्मान में आज क्यामपुर स्थित भाजपा कार्यालय पर एक गरिमामय कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान सभी नवनियुक्त सभासदों का माल्यार्पण एवं पटका पहनाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में संगठन की एकजुटता और आगामी कार्ययोजना पर विशेष चर्चा की गई।

कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष चौ कृष्णपाल सिंह लाला प्रधान ने की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि सभी मनोनीत सदस्य पार्टी की नीतियों और जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देते हुए तत्काल अपने दायित्वों का निर्वहन शुरू करें। उन्होंने जोर देकर कहा कि भाजपा की रीति-नीतियों को जन-जन तक पहुंचाना ही सभी पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की मुख्य जिम्मेदारी है। साथ ही उन्होंने सभी सभासदों को उनके सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं भी दीं।

कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री शिवनरायण शर्मा द्वारा किया गया, जबकि सह संयोजक के रूप में जिला मंत्री अवध सिंह बघेल ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष विक्रम सिंह हिण्डोल, दर्जा राज्यमंत्री रघुराज सिंह, विधायक ठा रवेंद्र पाल सिंह, राजकुमार सहयोगी, विधायक शहर मुक्ता राजा, जिला पंचायत अध्यक्ष ठा विजय सिंह, रामसखी कठेरिया, डीएस भारती, ठा शल्यराज सिंह, राकेश सिंह, सुशील गुप्ता, ठा सुरेश सिंह, आशीष गौड़, राजकुमार भारद्वाज, देवेंद्र राजपूत सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इन सभाषदों का हुआ सम्मान
नगर पंचायत – सूची
जट्टारी
- श्री देवेन्द्र सिंह
- श्री सुनील कुमार शर्मा
- श्री राकेश सिंह
पिसावा
- श्रीमती मीनू वर्मा
- श्री तरुण गुप्ता
- श्री रमेश चंद्र
चंडौस
- श्री लोकेन्द्र शर्मा
- श्रीमती नत्थो देवी
- श्री अनिल गुप्ता
छर्रा
- श्री बॉबी चौहान
- श्री योगेश शर्मा
- श्री तालेवर सिंह
कौड़ियागंज
- श्री राजेन्द्र दिवाकर
- श्री संजय महाजन
- श्री विनोद कश्यप
पिलखना
- श्री विनोद कुमार
- श्री सत्यवीर सिंह
- श्रीमती रचना रायजादा
विजयगढ़
- श्री मोहित वार्ष्णय
- श्री अजीत सिंह
- श्री राजेंद्र भारती
जलाली
- श्री दयानंद वर्मा
- श्री सुभाष पचौरी
- श्री शैलेन्द्र कुमार
बेसवाँ
- श्रीमती अनीता गोयल
- श्री रामकुमार शर्मा
- श्री संजीव सिंह जाट
इगलास
- श्री विक्रम शर्मा
- श्री चंद्रपाल सिंह
- श्री अनिल अग्रवाल
गभाना
- श्री मुनेश शर्मा
- श्री सुबोध चौधरी
- श्री विजय कुमार
जवाँ
- श्रीमती सुनीता गोस्वामी
- श्री किशनवीर सिंह
- श्री संजय शर्मा
बरौली
- श्री अंशु शर्मा
- श्री ब्रजेश गुप्ता
- श्री देवीशरण
हरदुआगंज
- श्री प्रवीन कुमार
- श्री विष्णु शर्मा
- श्री पलाश मित्तल
नगर पालिका
खैर
- श्री धर्मेन्द्र कुमार
- श्री विजय धनराज
- श्रीमती पूनम गुप्ता
- श्री ओमप्रकाश कुशवाह
- श्री धीरज सहाय मोनू
अतरौली
- श्री भगवती प्रसाद
- श्रीमती अंजना जैन
- श्री चंदन सैनी
- श्री पुष्कर शर्मा
- श्री सुरेश प्रजापति













