• Home
  • उत्तर प्रदेश
  • वंदे भारत में भाजपा विधायक राजीव सिंह का सीट विवाद, यात्री की झांसी स्टेशन पर पिटाई
Image

वंदे भारत में भाजपा विधायक राजीव सिंह का सीट विवाद, यात्री की झांसी स्टेशन पर पिटाई

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: शुक्रवार 20 जून 2025  झांसी 

 झांसी । वंदे भारत एक्सप्रेस के एग्जीक्यूटिव कोच में गुरुवार को उस समय हंगामा खड़ा हो गया जब सीट बदलने को लेकर बबीना के भाजपा विधायक राजीव सिंह पारीछा और एक यात्री के बीच तीखी बहस हो गई। झांसी स्टेशन पर ट्रेन के रुकते ही कथित तौर पर विधायक के समर्थकों ने यात्री के साथ मारपीट की, जिससे वह घायल हो गया।

घटना वंदे भारत एक्सप्रेस की ई-2 कोच में हुई, जो निजामुद्दीन से भोपाल जा रही थी। इस कोच में बबीना विधायक अपनी पत्नी कमली सिंह और बेटे श्रेयांश सिंह के साथ यात्रा कर रहे थे। विधायक की सीट नंबर 8 थी, जबकि उनकी पत्नी सीट 50 और बेटा सीट 51 पर बैठे थे। बताया गया कि पास की सीटों पर बैठे यात्रियों ने अपने पैर फैलाए हुए थे और भोजन कर रहे थे, जिस पर विधायक ने उन्हें सीट बदलने के लिए कहा।

विधायक का आरोप है कि इस पर एक यात्री ने बहस शुरू कर दी और अपशब्द कहे। स्थिति बिगड़ती देख विधायक कुछ समय के लिए कोच की गैलरी में चले गए। इसी दौरान यात्रियों को शक हुआ कि विधायक उनकी शिकायत कर रहे हैं, जिसके बाद दोनों यात्री भी बाहर आ गए और कहासुनी फिर से शुरू हो गई।

मारपीट का आरोप, वीडियो वायरल

जब ट्रेन झांसी स्टेशन पहुंची तो कथित तौर पर सात-आठ लोगों ने कोच में घुसकर सीट नंबर 50 पर बैठे भोपाल निवासी यात्री राजप्रकाश (50) की बेरहमी से पिटाई कर दी। यह आरोप कांग्रेस नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री रामनिवास रावत ने भी लगाया है, जो उसी कोच में यात्रा कर रहे थे। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए घटना की निंदा की और घायल यात्री की तस्वीरें और जानकारी साझा की।

मध्य प्रदेश कांग्रेस के मीडिया विभाग अध्यक्ष मुकेश नायक ने भी इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसमें लिखा है कि “वंदे भारत ट्रेन में यात्री ने 49 नंबर सीट एक्सचेंज करने से इनकार किया, इस पर बबीना विधायक के समर्थकों ने झांसी स्टेशन पर उसकी पिटाई की। यात्री के नाक से खून निकल आया। यही है सुशासन की असलियत।”

विधायक का खंडन, जीआरपी में दोनों पक्षों की शिकायत

विधायक राजीव सिंह पारीछा ने मारपीट के आरोपों से इनकार किया है। उन्होंने कहा कि वह पत्नी और बेटे के साथ ट्रेन से उतरकर बाहर निकल गए थे, मारपीट की जानकारी उन्हें बाद में मिली।

वहीं, झांसी जीआरपी के इंस्पेक्टर योगेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि विधायक की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

Releated Posts

कैशलेस इलाज से इनकार और क्लेम रिजेक्ट, बीमित परेशान होकर पहुंच रहे कंज्यूमर कोर्ट

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: दस्तावेज पूरे, फिर भी अस्पताल में कैशलेस सुविधा नहींजबलपुर। स्वास्थ्य बीमा के नाम पर आम…

ByByHindustan Mirror News Feb 4, 2026

मिडिल क्लास और टैक्सपेयर्स को बड़ी राहत, 14 ऐलान जो सीधे जेब पर डालेंगे असर

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:इनकम टैक्स स्लैब में बदलाव नहीं, लेकिन नियम आसान, टैक्स बोझ हल्का करने की कोशिश केंद्रीय…

ByByHindustan Mirror News Feb 4, 2026

यूपी पुलिस को बड़ी कामयाबी: वाराणसी मुठभेड़ में एक लाख का इनामी कॉन्ट्रैक्ट किलर ढेर

वाराणसी।हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:उत्तर प्रदेश पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) को बड़ी सफलता मिली है। मंगलवार देर रात…

ByByHindustan Mirror News Feb 4, 2026

ऑनलाइन गेमिंग पर पाबंदी से बौखलाई तीन बहनें, 9वीं मंजिल से लगाई छलांग, मौत

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: परिवार की रोक-टोक से उपजा तनावउत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक बेहद दुखद और चिंताजनक…

ByByHindustan Mirror News Feb 4, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top