• Home
  • UP
  • दिवाली से पहले 8 लाख राज्य कर्मियों को बोनस की सौगात
Image

दिवाली से पहले 8 लाख राज्य कर्मियों को बोनस की सौगात

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने दिवाली से पहले राज्य के कर्मचारियों को बड़ा तोहफ़ा देने की तैयारी कर ली है। सरकार करीब 8 लाख से अधिक कर्मियों को बोनस देने जा रही है। इसके लिए वित्त विभाग ने प्रस्ताव तैयार करना शुरू कर दिया है और जल्द ही मुख्यमंत्री की मंजूरी के बाद आदेश जारी होंगे। संभावना जताई जा रही है कि यह आदेश अक्टूबर के दूसरे सप्ताह में जारी किए जाएंगे।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सरकार की ओर से कर्मचारियों को 3,400 रुपये से लेकर 7,000 रुपये तक का बोनस दिया जाएगा। इस घोषणा का लाभ न सिर्फ नियमित और राजपत्रित राज्य कर्मचारियों को मिलेगा, बल्कि दैनिक वेतन भोगी तथा वर्कचार्ज कर्मचारियों को भी इसका फायदा पहुंचेगा। बोनस की राशि सीधे कर्मचारियों के बैंक खाते में ट्रांसफर की जाएगी।

इस योजना के लिए सरकार की ओर से 1,000 करोड़ रुपये का बजट अलग से निर्धारित किया जाएगा। वित्त विभाग इसके दस्तावेज तैयार कर रहा है और सहमति मिलने के बाद औपचारिक आदेश जारी कर दिए जाएंगे।

इसके अलावा, ऐसी संभावना भी जताई जा रही है कि बोनस के साथ-साथ सरकार महंगाई भत्ता और राहत भत्ता बढ़ाने का भी ऐलान कर सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी संभव है, जिससे राज्य के लाखों कर्मचारियों को सीधा आर्थिक लाभ होगा।

दिवाली जैसे बड़े त्योहार से पहले सरकार का यह कदम न केवल कर्मचारियों के उत्साह को बढ़ाएगा बल्कि उनकी आर्थिक स्थिति को भी मजबूती देगा। इससे उपभोक्ता खर्च में भी बढ़ोतरी होगी, जिसका असर बाजारों पर देखने को मिलेगा। योगी सरकार का यह निर्णय प्रदेश के कर्मचारियों के लिए बड़ी सौगात साबित होने जा रहा है।

Releated Posts

राजू पाल के हत्यारों को सिर आँखों पर बिठाने वाली सपा आज बिलबिला रही है -पंकज चौधरी

राजू पाल हत्याकांड को लेकर सपा पर गंभीर आरोपबीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने राजू पाल हत्याकांड को…

ByByHindustan Mirror News Mar 26, 2026

AMU की सभी ख़बरें सिर्फ 1 क्लिक पर 25-3-2026

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में ऐतिहासिक फ्लावर शो 2026 का आयोजन अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के गुलिस्तान-ए-सैयद में दो दिवसीय…

ByByHindustan Mirror News Mar 25, 2026

यूपी जल जीवन मिशन में बड़ी कार्रवाई: 26 इंजीनियर-कर्मियों पर गिरी गाज, 12 निलंबित

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ लापरवाही और देरी पर सख्त रुखउत्तर प्रदेश में जल जीवन मिशन के कार्यों में लापरवाही…

ByByHindustan Mirror News Mar 25, 2026

UP: मंत्रिमंडल विस्तार के साथ फेरबदल, हर जिले को प्रतिनिधित्व देकर संतुलन साधेगी बीजेपी

लखनऊ/हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने अपनी रणनीति…

ByByHindustan Mirror News Mar 25, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top